September 30, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • यूट्यूबर गौरव तनेजा को मिली जमानत, मेट्रो स्टेशन पर फैंस संग मनाया था जन्मदिन
यूट्यूबर गौरव तनेजा को मिली जमानत, मेट्रो स्टेशन पर फैंस संग मनाया था जन्मदिन

यूट्यूबर गौरव तनेजा को मिली जमानत, मेट्रो स्टेशन पर फैंस संग मनाया था जन्मदिन

नई दिल्ली। फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा को रविवार को जमानत मिल गई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा पुलिस ने उन्हें धारा 144 और धारा 188 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया था।

फ्लाइंग बीस्ट नाम से हैं मशहूर

उत्तर प्रदेश में स्थित नोएडा में धारा 144 और महामारी एक्ट के तहत धारा 188 के उल्लंघन के आरोप में फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा गिरफ्तार किया गया था। उनको आज ही के दिन यानी रविवार को जमानत मिल गई है। गौरव तनेजा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी लोकप्रिय हैं। और लोग उनको फ्लाइंग बीस्ट (Flying Beast) के नाम से भी जानते हैं। नोए़डा पुलिस ने गौरव तनेजा को उनके जन्मदिन के दिन इकट्ठा हुई लोगो की भीड़ की वजह से हुए नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया था। गौरव द्वारा किए गए अनुरोध पर ही उनके फॉलोवर्स नोएडा में स्थित एक मेट्रो स्टेशन पर भारी संख्या में इकट्ठा हो गए थे।

इंस्टाग्राम पर लोगो से मेट्रो पर आने को कहा था

गौरव तनेजा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उनके फॉलोवर्स को मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठा होने के लिए कहा गया था। इसके बाद उनके जन्मदिन वाले दिन सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे भगदड़ मच गई। गौरव तनेजा के इंस्टाग्राम एकांउट पर उनके 33 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बता दें कि यूट्यूबर गौरव तनेजा को धारा 144 और 188 के तहत गिरफ्तार किया गया।

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे फ्लाइंग बीस्ट

उनकी पत्नी रितु राठी ने एक इंस्टाग्राम पर किए गए एक पोस्ट में कहा था कि उन्होंने एक पूरी मेट्रो बुक की थी जिसमें वे गौरव का जन्मदिन मनाएंगे और केक काटेंगे। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें बताया गया कि हम NMRC द्वारा दी गई मेट्रो की क्षमता के भीतर ही रहेंगे लेकिन हम सबसे मिलेंगे जरूर। गौरव तनेजा को पहले कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए नोएडा में लगाए गए निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही गौरव तनेजा ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहे थे।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

करण वीर मेहरा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विनर, फाइनल स्टंट में मचाया  धमाल
करण वीर मेहरा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विनर, फाइनल स्टंट में मचाया धमाल
पाकिस्तान से आया 6 किलो हेरोइन और 67 कारतूस बरामद, पंजाब पुलिस ने किया पर्दाफाश
पाकिस्तान से आया 6 किलो हेरोइन और 67 कारतूस बरामद, पंजाब पुलिस ने किया पर्दाफाश
गुरुग्राम पुलिस ने व्हाट्सऐप पर दर्ज की FIR, आरोपियों की जानकारी न देने पर विवाद
गुरुग्राम पुलिस ने व्हाट्सऐप पर दर्ज की FIR, आरोपियों की जानकारी न देने पर विवाद
मध्य प्रदेश बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, उत्तर प्रदेश के लोग थे सवार
मध्य प्रदेश बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, उत्तर प्रदेश के लोग थे सवार
200 साल में अंटार्कटिका का ग्लेशियर हो जाएगा गायब, वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!
200 साल में अंटार्कटिका का ग्लेशियर हो जाएगा गायब, वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!
IIFA 2024: शाहरुख खान स्पीच देते समय हुए इमोशनल, पत्नी गौरी को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम
IIFA 2024: शाहरुख खान स्पीच देते समय हुए इमोशनल, पत्नी गौरी को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम
गौरव तनेजा से रिश्ते में दरार की खबरों के बीच, महाराज जी के दरबार में पहुंची रितु राठी
गौरव तनेजा से रिश्ते में दरार की खबरों के बीच, महाराज जी के दरबार में पहुंची रितु राठी
विज्ञापन
विज्ञापन