नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक है। उनके निधन के अंतिम संस्कार को लेकर घमासान भी जारी है और इन सबके बीच राहुल गांधी के विदेश जाने की खबर आई है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी नया साल मनाने विदेश निकल गए हैं। मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश जहां शोक में डूबा हुआ है तो कांग्रेस सासंद वियतनाम चले गए हैं।

सिखों से नफरत करते हैं राहुल

बीजेपी नेता अमित मालवीय अपने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि जहां पूरा देश प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, वहीं राहुल गांधी नया साल मनाने के लिए वियतनाम चले गए हैं। राहुल गांधी ने अपनी राजनीति के लिए डॉ. सिंह की मौत का राजनीतिकरण और शोषण किया, लेकिन उनके प्रति उनकी अवमानना ​​अस्वीकार्य है। गांधी परिवार और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। यह कभी मत भूलिए कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब का अपमान किया था।

अस्थि विसर्जन पर भी हंगामा

इससे पहले बीजेपी ने मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला था। जिसमें ये कहा था कि कैमरा न होने की वजह से गांधी परिवार से वहां कोई नहीं गया। अस्थि विसर्जन के दौरान सिर्फ मनमोहन सिंह के परिवार के लोग ही दिखे। कांग्रेस पार्टी से कोई नहीं था। हालांकि बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा वहां मौजूद रहे। कांग्रेस ने इसे लेकर स्पष्टीकरण दिया कि मनमोहन सिंह के परिवार को प्राइवेसी चाहिए थी।

 

क्रूर सोनिया ने कांग्रेस मुख्यालय में नहीं घुसने दिया नरसिम्हा राव का शव, PM के अधजले शरीर को नोच रहे थे कुत्ते

 

भयानक होने वाली है 2025 की शुरुआत, चारों तरफ दिखेगा तबाही का मंजर, भविष्यवाणी से हड़कंप