September 30, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • World Human Rights Day: "आपके वो 10 अधिकार, जो मरते दम तक आपसे छीने नहीं जा सकते"
World Human Rights Day:

World Human Rights Day: "आपके वो 10 अधिकार, जो मरते दम तक आपसे छीने नहीं जा सकते"

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : December 10, 2022, 3:56 pm IST

नई दिल्ली: मानवाधिकार वे मौलिक अधिकार हैं जिनसे किसी व्यक्ति को जाति, धर्म, भाषा, नस्ल, क्षेत्रवाद, राष्ट्रीयता आदि के कारणों से वंचित नहीं किया जा सकता है। वे अधिकार, जो आपको जन्म से मिलते हैं और मृत्यु तक आपके साथ रहते हैं। इन अधिकारों में गरिमा और स्वतंत्रता में जीने का अधिकार, सामाजिक-आर्थिक अधिकार, चिकित्सा शिक्षा का अधिकार आदि शामिल हैं। 10 दिसंबर, 1948 को पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकारों को अपनाने का ऐलान किया था. तब से, प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर का दिन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज आप भी अपने वो 10 अधिकार जान लें , जो मरते दम तक आपसे नहीं छीने जा सकते हैं.

 

पहला अधिकार जीने का अधिकार है। इसका मतलब है कि आपके जीवन की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। दूसरा अधिकार यातना, अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार से मुक्त होने का अधिकार है। और तीसरा अधिकार समान व्यवहार का अधिकार है। अर्थात रंग, जाति, धर्म, लिंग, नस्ल आदि के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

चौथा अधिकार निजता का अधिकार है। यह हमें सरकार या कॉर्पोरेट निगरानी से महफूज़ रखता है। हमारी अनुमति के बिना हमारे बारे में जानकारी का उपयोग नहीं किया जा सकता है। पांचवां अधिकार शरण का अधिकार है। साथ ही, छठा अधिकार आपको बालिग/कानूनी उम्र आने के बाद अपना जीवनसाथी चुनने का हक़ देता है।

सातवां अधिकार आपकी अभिव्यक्ति की आजादी से ताल्लुक रखता है। यह आपको अपनी स्वतंत्र राय रखने, अपनी पसंद के धर्म का पालन करने या छोड़ने का अधिकार देता है। आठवां, आपको अपनी मर्ज़ी से काम करने की आज़ादी है। नौवां अधिकार शिक्षा का अधिकार है। और दसवां अधिकार सामाजिक सेवाओं/ख़िदमातों के लिए है। इसके तहत भोजन, वस्त्र, आश्रय, चिकित्सा देखभाल और सुरक्षा के साथ जीवन स्तर को सुरक्षित करने का अधिकार है.

 

 

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

करण वीर मेहरा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विनर, फाइनल स्टंट में मचाया  धमाल
करण वीर मेहरा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विनर, फाइनल स्टंट में मचाया धमाल
पाकिस्तान से आया 6 किलो हेरोइन और 67 कारतूस बरामद, पंजाब पुलिस ने किया पर्दाफाश
पाकिस्तान से आया 6 किलो हेरोइन और 67 कारतूस बरामद, पंजाब पुलिस ने किया पर्दाफाश
गुरुग्राम पुलिस ने व्हाट्सऐप पर दर्ज की FIR, आरोपियों की जानकारी न देने पर विवाद
गुरुग्राम पुलिस ने व्हाट्सऐप पर दर्ज की FIR, आरोपियों की जानकारी न देने पर विवाद
मध्य प्रदेश बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, उत्तर प्रदेश के लोग थे सवार
मध्य प्रदेश बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, उत्तर प्रदेश के लोग थे सवार
200 साल में अंटार्कटिका का ग्लेशियर हो जाएगा गायब, वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!
200 साल में अंटार्कटिका का ग्लेशियर हो जाएगा गायब, वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!
IIFA 2024: शाहरुख खान स्पीच देते समय हुए इमोशनल, पत्नी गौरी को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम
IIFA 2024: शाहरुख खान स्पीच देते समय हुए इमोशनल, पत्नी गौरी को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम
गौरव तनेजा से रिश्ते में दरार की खबरों के बीच, महाराज जी के दरबार में पहुंची रितु राठी
गौरव तनेजा से रिश्ते में दरार की खबरों के बीच, महाराज जी के दरबार में पहुंची रितु राठी
विज्ञापन
विज्ञापन