बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। 32 वर्षीय एक महिला का शव सूटकेस से बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पिछले ही महीने वो अपने पति के साथ बेंगलुरु आई थी। मकान मलिक ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति राकेश राजेंद्र खेडेकर को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

हत्या के बाद पति पुणे भागा

पुलिस के मुताबिक, दंपति डोड्डाकम्मानहल्ली गांव के एक फ्लैट में रह रहे थे और घर से काम कर रहे थे। हत्या के बाद राकेश पुणे फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूटकेस में मिला शव

पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला के शरीर पर 8 से 10 चाकू के निशान पाए गए हैं। हत्या की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की वजह सामने आ सके। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या किस कारण से की गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

 

यह भी पढ़ें-

6 साल की बच्ची को टॉफी खिलाकर अकेले में ले गया इमरान, उतार दिए पूरे कपड़े और फिर छूने लगा प्राइवेट पार्ट, अब हो गया तगड़ा इलाज