September 8, 2024
  • होम
  • Congress President: फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी? जानिए उनका जवाब

Congress President: फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी? जानिए उनका जवाब

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : September 9, 2022, 2:59 pm IST

Congress President:

चेन्नई। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब दिए। इसी बीच जब राहुल से एक पत्रकार ने उनसे अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं अध्यक्ष बन रहा हूं या नहीं ये आपको बाद में पता चल जाएगा।

स्पष्ट रूप से तय कर लिया है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं अध्यक्ष (कांग्रेस का) बनूंगा या नहीं, यह तब स्पष्ट हो जाएगा जब अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। मैंने बहुत स्पष्ट रूप से तय कर लिया है कि मैं क्या करूंगा, मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है।

सभी संस्थानों को नियंत्रण में लिया है

राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने इस देश के सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उनके माध्यम से दबाव डाल रही है। हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं। अब यह लड़ाई भारतीय राज्यों की संरचना और विपक्ष के बीच है।

ये लड़ाई चल रही है और जारी रहेगी

कांग्रेस सांसद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सच कहूं तो, कई हज़ार वर्षों से दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच लड़ाई चल रही है, और यह जारी रहेगी। भारत के दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं, एक दृष्टिकोण कठोर और नियंत्रित करने वाला है जबकि दूसरा मिश्रित और खुले विचारों वाला है। ये लड़ाई जारी रहेगी।

RSS और BJP ने देश का नुकसान किया

राहुल गांधी ने कहा कि हर एक व्यक्ति और संगठन की अपनी विचारधारा होती है। भाजपा और आरएसएस की अपनी विचारधारा है, वो ठीक है। हमारे लिए यह यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है। जो नुकसान भाजपा और आरएसएस की विचारधारा ने देश का किया है उसके खिलाफ यह यात्रा है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन