जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने वाला है। 11 जून से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे। छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। यूपी के लखनऊ में 9 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.आसमान में तेज धूप रहेगी। बिहार के पटना की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर भारत के तमाम राज्यों में दिन भर गर्मी और तेज धूप से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार, मॉनसून के पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय रहने और दक्षिण प्रायद्वीप पर कमजोर रहने की संभावना है। सिक्किम, देश के उत्तरपूर्वी हिस्से और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट भारी बारिश की संभावना है। केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

आज इन राज्यों में होगी हल्की बारिश

तमिलनाडु, बिहार के पूर्वी और पूर्वोत्तर भागों, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप और तेलंगाना के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि गुजरात के पूर्वी हिस्सों, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

ये भी पढ़े-

क्यों मुस्लिम देशों की आपत्ति पर भारत को तुरंत लेना पड़ा एक्शन, जानिए 5 बड़े कारण

Tags

aaj bihar me kaisa rahega mausamAaj Ka Mausamaaj kaisa rahega mausamdelhi ka mausamDelhi Weather Updatekaha hogi barishmausam ki jankari.nationalNational News national news hindi newsnewsup ka mausamWeather updateWeather Update NewsWeather Update Todayआज का मौसमइन राज्यों में हीटवेब की संभावनाकहां होगी बारिशगर्मी से कब मिलेगी राहतदिल्ली का मौसमबिहार का मौसममौसम की जानकारीयूपी में आज का मौसम
विज्ञापन