Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश कर दिया है। बजट में मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। मोदी सरकार ने 12 लाख तक टैक्स में राहत देने का फैसला किया है। इस ऐलान के बाद लोग सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों के निशाने पर रहने वाली सीतारमण अचानक से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। सिर्फ टैक्स ही नहीं बल्कि मिडिल क्लास के लिए बजट 2025 में कई बड़े ऐलान किये गए हैं।
मध्यम वर्ग के लिए 10 धांसू ऐलान
- 12 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं है।
- बुजुर्ग वर्ग के लिए टैक्स छूट डबल कर दी।
- टीडीएस की सीमा 10 लाख रुपए की गई है।
- अब 4 साल में एक बार ITR भर सकेंगे।
- मोबाइल फोन और ई-कार सस्ती होगी।
- LED-LCD टीवी सस्ते में मिलेगी।
- किराया आमदनी पर टीडीएस में छूट 6 लाख कर दी गई है।
- 1 लाख करोड़ रुपए का अर्बन चैलेन्ज फंड बनाया जाएगा।
- 1 लाख अधूरे बने घर को पूरा किया जाएगा।
- हर घर नल योजना को 2028 तक बढ़ाया गया।
सीतारमण की बड़ी घोषणाएं-
- 36 जीवन रक्षक दवाओं में कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान।
- लेदर क्षेत्र में 22 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार।
- सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना।
- मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे।
- सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।
- अगले 3 साल में सभी जिलों में बनेंगे कैंसर डे केयर सेंटर।
- 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।
- मेडिकल कॉलेज में जोड़ी जाएंगी 75 हजार सीटें।
- किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन 3 लाख से 5 लाख किया गया।
- बिहार में मखाना बोर्ड का गठन
भारत के पहले बजट का आधा हिस्सा पंडित नेहरू ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए दिया था!
नीतीश की जेब तो खूब भरी लेकिन नायडू को थमाया झुनझुना! जानें मोदी सरकार ने क्यों लिया इतना बड़ा रिस्क
ऐसे ही मिडिल क्लास को मालामाल नहीं कर गईं निर्मला, इतनी बार पीना पड़ा पानी