नई दिल्ली। ये उन दिनों की बात है जब मनमोहन सिंह कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अध्ययन कर रहे थे। मनमोहन सिंह के जीवन में उनकी पत्नी गुरशरण से पहले भी एक लड़की थीं, वो उसके ख्यालों में इतना डूबा रहते थे कि पढ़ाई-लिखाई सब भूल गए थे। आइये जानते हैं पूर्व प्रधानमंत्री के निजी जीवन के उस ख़ास किस्से के बारे में-

जमकर पड़ी डांट

डॉक्टर सिंह की बेटी दमन सिंह की किताब ‘स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन-गुरशरण’ में लिखा हुआ है कि एक ऐसा भी समय था जब उनके पिता एक खास लड़की के ख्यालों में गुम थे। इसका असर सीधे तौर पर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा था। जब वो लड़की उनके जेहन में थी तो उस दौरान उन्होंने कई रिसर्च पेपर लिखे लेकिन उनके प्रोफेसर को पसंद नहीं आया। इस वजह से मनमोहन सिंह को डांट भी सुनने को मिली।

खाई कसम

किताब के मुताबिक इस घटना के बाद मनमोहन सिंह निराश हो गए। उन्होंने कसम खाई कि वो अब अपने लक्ष्य से नहीं डगमगायेंगे। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पढ़ाई पर ध्यान दिया और अपने जीवन की उस ख़ास लड़की को हमेशा के लिए भूल गए। वो लड़की कौन थी, इसका जिक्र किताब में नहीं किया गया है लेकिन मनमोहन सिंह के साथ उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

 

कांग्रेस के कितने पाप! मनमोहन सिंह के निधन पर शर्मिष्ठा ने खोली पोल, प्रणब मुखर्जी के साथ हुआ था ऐसा सलूक

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले केंद्र से भिड़ी मायावती, बोलीं- पहले सिख PM का न करें अपमान