September 17, 2024
  • होम
  • राहुल गांधी ने जन्माष्टमी पर ऐसा क्या कर दिया कि भड़के हिंदुओं ने लगा दी क्लास?

राहुल गांधी ने जन्माष्टमी पर ऐसा क्या कर दिया कि भड़के हिंदुओं ने लगा दी क्लास?

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : August 26, 2024, 9:39 am IST

नई दिल्ली। आज देश भर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में यह त्योहार हर साल मनाया जाता है। कांग्रेस नेता व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने भी भारतवासियों को कृष्णाष्टमी की शुभकामनाएं दी है। हालांकि लोगों को राहुल गांधी द्वारा बधाई मिलना कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने उनकी क्लास लगा दी।

भड़के हिंदू

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि आशा करता हूं कि हर्ष और उल्लास का यह पर्व आप सभी के जीवन को नई उमंग एवं उत्साह से भर दे। राहुल गांधी की इस पोस्ट पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा है कि शहजादे को आज “जन्माष्टमी” की याद आई है। इनकी पार्टी ने जिसकी पार्टी Worship Act 1991 ला कर हिन्दुओं का हक कृष्णा जन्मभूमि, मथुरा पर खत्म कर दिया। अब ये लोग जन्माष्टमी मना रहे हैं। एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा है कि हिंदू देवी देवता की तस्वीर गायब क्यों रहती है? हिन्दू देवी-देवता की तस्वीर से इतनी नफरत क्यों राहुल गांधी?

आज कृष्णाष्टमी की धूम

आज यानी 26 अगस्त को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस वजह से देशभर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा। धार्मिक कथाओं के अनुसार इसी तिथि को भगवान कृष्ण ने द्वापर युग में जन्म लिया था। रात्रि 12 बजे से लेकर 12 बजकर 44 मिनट तक का समय पूजन के लिए सबसे शुभ मुहूर्त है। इसी समय भगवान कृष्ण की पूजा की जाएगी।

 

श्री कृष्ण ने एक रात के लिए क्यों की थी किन्नर से शादी? तीनों लोकों के स्वामी को करना पड़ा था विलाप

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन