नई दिल्ली। पंजाब में 20 महीने तक कागजों पर ऐसा मंत्रालय चलता रहा, जो हकीकत में था ही नहीं। दरअसल पंजाब सरकार में राज्य मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की अध्यक्षता वाले प्रशासनिक सुधार विभाग को समाप्त कर दिया गया है। यह विभाग पिछले 20 महीनों से अस्तित्व में नहीं था। भगवंत मान सरकार के कहने पर मुख्य सचिव ने एक गजट अधिसूचना जारी किया है।

क्या कर रही थी सरकार

इस अधिसूचना में इस विभाग को खत्म करने का फैसला सुनाया गया है, जो कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सलाह पर लिया गया है। इस फैसले के बाद धालीवाल के पास अब सिर्फ NRI मामलों का विभाग ही रहेगा। कहा जा रहा है कि आप सरकार को अब जाकर मालूम पड़ा है कि कुलदीप सिंह धालीवाल जिस विभाग के प्रमुख थे वास्तव में वो अस्तित्व में था ही नहीं।

भाजपा ने बोला हमला

बता दें कि सितंबर 2024 में पंजाब कैबिनेट में फेर बदल किया गया था। उस समय पंजाब सरकार ने 5 नए मंत्रियों को शामिल किया था, जबकि 4 को हटा दिया था। मौजूदा समय में राज्य मंत्रिमंडल में सीएम समेत 16 मंत्री हैं। बीजेपी ने इसे लेकर भगवंत मान सरकार पर हमला बोला है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यह समझने में इन्हें 20 महीने लग गए कि एक विभाग ऐसा भी है जो है ही नहीं।

 

ब्राह्मण लड़की को गर्भवती करके कोर्ट मैरिज करने पहुंचा राकिन खान, बुर्का में देखकर वकीलों का खौला खून, कर दी ताबड़तोड़ पिटाई

 

ख़बरदार! बेटियों की इज्जत लूटने गैंग बनाकर घूम रहे मुस्लिम, होटलों में ले जाकर हिंदू बच्चियां से बना रहे संबंध, सो रही सरकार

 

‘मैं अंदर धंसी हुई टूटी सीट पर बैठा’ Air India पर भड़के शिवारज सिंह चौहान, X पर सुनाई खरी-खरी