September 28, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather News : प्रदूषण और धुंध में खोई दिल्ली, जानिए बाकी राज्यों के मौसम का हाल
Weather News : प्रदूषण और धुंध में खोई दिल्ली, जानिए बाकी राज्यों के मौसम का हाल

Weather News : प्रदूषण और धुंध में खोई दिल्ली, जानिए बाकी राज्यों के मौसम का हाल

  • WRITTEN BY: Riya Kumari
  • LAST UPDATED : November 20, 2022, 7:48 am IST

नई दिल्ली : इन दिनों उत्तर भारत का मौसम बदल रहा है. कभी ठंड तो कभी तापमान बढ़ रहा है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह शाम की ठंड बढ़ा दी है. आज भी कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण और धुंध जारी रहेगी.

राजधानी में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में मौसम सामान्य बना रहेगा जहां आज(20 नवंबर) को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, आज आसमान में धुंध दिखाई देगी. हालांकि, दिल्ली में तापामन में गिरावट के साथ प्रदूषण का स्तर खतरे की घंटी की ओर इशारा करता है. आज भी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति खराब रहने वाले है. राजधानी में कल औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 276 दर्ज किया गया था यह आज सुबह करीब 6 बजे 297 देखा गया है.

यूपी के मौसम का हाल

राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है. सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. दिल्ली से सटे नोएडा में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है. यहां पर भी सुबह कोहरा देखने को मिलेगा.

बाकी शहर में ऐसा रहेगा तापमान

शहर     न्यूनतम तापमान          अधिकतम तापमान

श्रीनगर          1.0         14.0
अहमदाबाद         16.0         32.0
भोपाल         11.0         28.0
चंडीगढ़         12.0         27.0
देहरादून         10.0         27.0
जयपुर           14.0         26.0
शिमला           7.0         21.0
मुंबई             23.0         34.0
जम्मू             10.0         22.0
लेह              -8.0          3.0
पटना            13.0           26.0

बर्फबारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज कई राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. रविवार को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने की संभावना है. उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है.

दक्षिण भारत

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है. पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है. हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज़ की जा सकती है.

 

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

आतंकवादियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगे, जम्मू की रैली में बोले पीएम मोदी
आतंकवादियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगे, जम्मू की रैली में बोले पीएम मोदी
रोचक कहानी: 14 की उम्र में शादी, पति की मौत हुई तो कोई साथ नहीं दिया, अब वर्दी में दिखीं संतोष भाटी
रोचक कहानी: 14 की उम्र में शादी, पति की मौत हुई तो कोई साथ नहीं दिया, अब वर्दी में दिखीं संतोष भाटी
नेतन्याहू को खून की आंसू रुलायेगा यह खूंखार शख्स! नसरल्लाह के बाद बनेगा हिजबुल्लाह चीफ
नेतन्याहू को खून की आंसू रुलायेगा यह खूंखार शख्स! नसरल्लाह के बाद बनेगा हिजबुल्लाह चीफ
बर्थडे बॉय रणबीर कपूर के लिए सरप्राइज, इस बड़े फिल्म में निभाएंगे विलेन का किरदार
बर्थडे बॉय रणबीर कपूर के लिए सरप्राइज, इस बड़े फिल्म में निभाएंगे विलेन का किरदार
लालू यादव नहीं बता पाएंगे पूर्वज का नाम, जीतन राम मांझी का वार, क्या मिल गए है सबूत?
लालू यादव नहीं बता पाएंगे पूर्वज का नाम, जीतन राम मांझी का वार, क्या मिल गए है सबूत?
भगत सिंह की फाँसी पर क्या बोले जिन्ना? ऐसा था जवाहरलाल नेहरू का रवैया
भगत सिंह की फाँसी पर क्या बोले जिन्ना? ऐसा था जवाहरलाल नेहरू का रवैया
इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ़ हसन नसरल्लाह को मार गिराया, सदमे में 57 मुस्लिम देश, अब होगा महातांडव
इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ़ हसन नसरल्लाह को मार गिराया, सदमे में 57 मुस्लिम देश, अब होगा महातांडव
विज्ञापन
विज्ञापन