Weather Update: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिसके चलते IMD ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है तो वहीं देश में कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां मौसम ठंडा बना हुआ है। दिल्ली की गर्मी की बात की जाए तो लोग अपने घरों से बाहर तक निकलने से कतरा रहे हैं। साथ ही ज्यादातर लोग गर्मी से लड़ने के लिए एसी-कूलर का सहारा ले रहे हैं।

देश के इन शहरों में मौसम रहेगा ठंडा

कारगिल- मौसम विभाग के मुताबिक यहां आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

लेह- मौसम विभाग के मुताबिक यहां आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

श्रीनगर- मौसम विभाग के मुताबिक यहां आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। श्रीनगर में आज हल्की बारिश का भी अंदेशा है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली-NCR सहित नजदीकी इलाकों में लोगों को आज गर्मी का सितम झेलना पद सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज सोमवार के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है।कल रविवार दोपहर के वक्त गर्म हवा चलने से भी लोगों को चिलचिलाती गर्मी का अहसास हुआ। IMD के मुताबिक कल रविवार को यह 42.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इतना ही नहीं कई क्षेत्रों में तो यह 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

दिल्ली में 46 डिग्री के पार

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानीं दिल्ली के नजफगढ़ में कल रविवार (21 मई) को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि नरेला और पीतमपुरा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आयानगर में 44 डिग्री सेल्सियस और पालम में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही हवा की गति 10 से 24 किमी प्रति घंटे तक रही।

आज का तापमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कल सोमवार को भी राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-

 

 

 

Tags

delhiHeatwaveIMD issued red alertknow the weather condition in your citylehshrinagartop newsweathed in hindiWeather ReportWeather updateदिल्ली
विज्ञापन