Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी की दस्तक, पहाड़ी इलाकों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी की शुरूआत होने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पूर्व भारत के कुछ राज्यों में 21 से 23 फरवरी के बीच तेज बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश के आसार हैं।

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 फरवरी से 26 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इन दिनों राजधानी में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रहेगा।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री तापमान रह सकता है। गाजियाबाद की बात करें तो वहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों अरूणाचल प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में बूंदा बांदी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

71 सालों का रिकॉर्ड टूट गया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों तक गुजरात के कच्छ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं साथ ही अधिकारियों ने बताया कि इन हिस्सों के लिए सबसे पहले हीटवेव अलर्ट जारी किया गया था। बता दें,16 फ़रवरी को गुजरात के भुज और कच्छ जिले में 71 सालों का रिकॉर्ड टूटा था। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के कई क्षेत्र पिछले कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में सामान्य से 5.6 डिग्री और गुजरात में 8 डिग्री सेल्सियस अधिक तक तापमान पहुंच रहा हैं।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

Aaj Ka Mausamaaj ke mausam ka haalDelhi MausamIMD Rainfall Alertmausam ka haalmausam ki khabarpunjab rainfallsnowfalluttar pradesh mausamWeather update
विज्ञापन