September 8, 2024
  • होम
  • Weather Update: राजधानी में गर्मी ने ली एंट्री, दिन के साथ रात में भी चढ़ा पारा

Weather Update: राजधानी में गर्मी ने ली एंट्री, दिन के साथ रात में भी चढ़ा पारा

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : March 15, 2024, 7:28 am IST

नई दिल्लीः दिल्ली में सर्दी अब धीरे-धीरे अलविदा कहने लगी है. जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, रात का तापमान भी बढ़ने लगता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. शुक्रवार को 25-35 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

रात में गर्मी का एहसास

मौसम के अलग-अलग कारकों कारण से अभी तक सुबह- शाम के वक्त हल्की ठंड का एहसास बना हुआ था, लेकिन अब रात में भी गर्माहट का एहसास होना शुरू हो गया है। समग्र राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 91 से 32 प्रतिशत तक रिकॉर्ड किया गया।

आज कैसा रहेगा मौसम मिज़ाज

बता दें पीतमपुरा का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री, राजघाट का 17.3 डिग्री और पालम का 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की आशंका है कि शुक्रवार यानी की आज 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 29 एवं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

वहीं, मौसम की मेहरबानी से राजधानी की हवा भी लगातार साफ बनी हुई है। अब कम से कम 20 से 22 मार्च तक दिल्ली में किसी पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं पड़ेगा। 22 मार्च के बाद भी पश्चिमी विक्षोभ कमजोर ही रहेंगे। इसलिए उम्मीद है कि मार्च में बारिश सामान्य से कम हो।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई 2 रुपये/लीटर की कटौती

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन