September 8, 2024
  • होम
  • Weather Update: जम्मू कश्मीर-लद्दाख में बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ेगी ठंड; जानें मौसम का हाल

Weather Update: जम्मू कश्मीर-लद्दाख में बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ेगी ठंड; जानें मौसम का हाल

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : November 23, 2023, 8:17 am IST

नई दिल्ली। उत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में सुबह और रात में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है, हालांकि दिन में इतनी सर्दी नहीं महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी राज्यों असम, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में भारी बारिश का अनुमान है।

कश्मीर-लद्दाख में बर्फबारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, हिमालयी पर्वत श्रंखला में बसे राज्यों जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है तो वहीं हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हिमालय की ओर से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण पारा गिरेगा और यही हवाएं जब दिल्ली सहित अन्य मैदानी राज्यों में पहुंचेंगी तो तापमान न्यूनतम 10 डिग्री के नीचे तक जा सकता है। इससे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ेगी।

तमिलनाडु में बारिश का अनुमान

दक्षिण भारत के कई राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में बारिश हो रही है। केरल और तमिलनाडु में भारी वर्षा हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में 23 नवंबर तक भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को भी बादल छाए रहे।मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्री स्तर पर पूर्वी दिशा में कम दबाव वाला एक क्षेत्र अब आंध्र प्रदेश तट के कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन