September 19, 2024
  • होम
  • Weather Today: दिल्ली को झुलसाती गर्मी से कब मिलेगी राहत, जानें देशभर के मौसम का मिजाज़

Weather Today: दिल्ली को झुलसाती गर्मी से कब मिलेगी राहत, जानें देशभर के मौसम का मिजाज़

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : May 19, 2023, 5:13 pm IST

नई दिल्ली: मई की गर्मी का सितम देश के ज़्यादातर हिस्सों में जारी है। भारत के सभी उत्तरी राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दक्षिणी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप देखा जा सकता है। जहां एक ओर लू चलने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की भी जानकारी दी है।

 

➨ लू और बारिश पर अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 मई के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में लू चलेगी। वहीं, अगले पांच दिनों में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। IMD ने मानसून की जानकारी देते हुए कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की दक्षिणी खाड़ी, दक्षिणी अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है।

 

➨ नई दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज यानी 19 मई को देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आज आसमान साफ रहना चाहिए। आपको बता दें कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

 

➨ उत्तर प्रदेश का मौसम

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ में तेज हवाओं की बहार भी चलेंगी। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद में भी आज तेज हवाएं चलने की उम्मीद हैं।

 

➨ अन्य राज्यों में मौसम

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो भारी बारिश देखी जा सकती है। वहीं, ऊपरी पश्चिमी हिमालय में छिटपुट बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल और अंतर्देशीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में एक-दो जगहों पर गरज और धूल भरी आंधी चलेगी।

 

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन