September 8, 2024
  • होम
  • 6th Phase Voting: 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग कल, दांव पर कन्हैया, मनोज जैसे नेताओं की साख

6th Phase Voting: 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग कल, दांव पर कन्हैया, मनोज जैसे नेताओं की साख

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : May 24, 2024, 8:20 am IST

Loksabha Election 6th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 6 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर कल शनिवार को वोटिंग होनी है। अब तक 5 चरणों में लोकसभा की 543 सीटों में से 428 पर मतदान संपन्न हो चुका है। अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को है, उसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती होगी।

दिल्ली की सभी सीटों पर वोटिंग

छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी 7 सीटों पर चुनाव होंगे। साथ ही हरियाणा के भी सभी सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में यह चरण सियासी दलों के लिए अहम होने वाला है। 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो छठे चरण में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। वहीं बीजेपी ने शानदार सफलता हासिल की थी। पीएम मोदी के तीसरे टर्म और 400 पार के दावे को पार करने के लिए भाजपा को छठे चरण की 58 सीटों पर अपना दबदबा बनाये रखना होगा।

इन राज्यों में होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश-14
बिहार- 8
हरियाणा- 10
दिल्ली- 7
पश्चिम बंगाल- 8
झारखंड-4
ओडिशा- 6
जम्मू-कश्मीर-1

दांव पर इन नेताओं की साख

छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमें धर्मेंद्र प्रधान, मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, मेनका गांधी, महबूबा मुफ्ती , मनोहर लाल खट्टर , नवीन जिंदल जैसे उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी हुई है।

 

Lok Sabha Elections: दिल्ली में चुनाव प्रचार खत्म, जानें किसके-किसके बीच मुकाबला?

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन