September 8, 2024
  • होम
  • वोडाफोन और आइडिया देगा झटका, अगले 5 साल में सैकड़ों कर्मचारियों की करेगा छंटनी

वोडाफोन और आइडिया देगा झटका, अगले 5 साल में सैकड़ों कर्मचारियों की करेगा छंटनी

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : January 14, 2023, 7:39 pm IST

नई दिल्ली। दुनिया के तमाम अर्थशास्त्री अभी भी मंदी का अंदेशा जारी कर रहे हैं। इसी बीच टेलीकॉम कंपनी आइडिया और वोडाफोन ने कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि मार्केट में बढ़ते दबाव और अन्य टेलीकॉम कंपनियों की सस्ती कॉल दर देने के कारण ऐसा फैसला लिया हैं। कंपनी ने मंदी का असर देखते हुए अगले 5 साल में सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगा। कंपनी ने ऐलान किया है कि वो 2026 तक अपने खर्च में 1.08 बिलियन डॉलर यानी पचास फीसदी तक कॉस्ट कटिंग करेगी।

लंदन में हो सकती है बड़ी छंटनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लंदन स्थित ऑफिस में सबसे अधिक कर्मचारिोयों की छटनी होगी। आप को बता दें दोनों कंपनी मिलकर करीब 1,04,000 लोगों को नौकरी देती है। VI कंपनी भारत में कितनी छंटनी करेगा, इसका अभी कुछ पता नहीं है। लेकिन इसका भारत पर भी इसका असर पड़ेगा।

कई MNC कंपनियों ने की छंटनी

गौरतलब है कि विश्व की नामी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छटनी की है। कर्मचारी डरे हुए हैं कि कहीं 2008 की तरह मंदी ना जाए। साल 2020 में जब करोना आया था तो करोड़ों लोगों की नौकरी चली गयी थी। कोरोना से अभी तक अर्थव्यवस्था उभर ही रही है, तभी नया वेरिएंट मिलने से हड़कंप मच गया। इसी लिए लोग डरे हुए हैं कि कहीं फिर से कोरोना और मंदी ने एक साथ दस्तक दे दिया तो क्या होगा। अभी कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने हजारों कर्मचारियों की छुट्टी कर दी। बाईजूस ने भी बिना नोटिस दिए कर्मचारियों को निकाल दिया। अनएकेडमी,स्विगी, अमेजन और फेसबुक आदि कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की थी।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन