September 20, 2024
  • होम
  • Viral Video: अपने पति के सामने ही की पत्नी ने अपने पुराने आशिक की तारीफ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: अपने पति के सामने ही की पत्नी ने अपने पुराने आशिक की तारीफ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : March 28, 2024, 11:40 am IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर दिन बहुत सारे मजेदार और मनोरंजक वीडियो लोगों के सामने आते रहते हैं। ये वीडियोज लोगों को खूब हंसाते हैं।। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भाभी ब्लॉग बनाते हुए दिख रही हैं। वी़डियो में दिख रहा है कि भाभी खेत में सरसो काट रही थी तभी उनका पुराना आशिक उन्हें मिल गया। केवल यही नहीं, भाभी ने अपने पति के सामने ही अपने पुराने आशिक की तारीफ करनी शुरू कर दी। जिसके बाद अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में?

इस वीडियो में भाभी कहती हैं कि “हम खेत में सरसो काट रहे थे, तभी हमारा पुराना प्यार मिल गया। जब मेरी शादी नहीं हुई थी तब हम दोनो एक दूसरे से प्यार करते थे”। इसके बाद महिला का पति कहता है कि तुम तो बहुत सारे लोगों से प्यार करती थी, अब हम कहां जाएं। इसपर वह महिला जवाब देती है कि आप बाद में आना। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @prof_desi नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं, बहुत से लोगों ने इसपर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी है।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस वीडियो को लोग जमकर शेयर भी कर रहे है और अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक आदमी ने कमेंट किया कि, ” भाभी ऐसा थोड़ी ना होता है”। एक और यूजर ने कमेंट किया कि, “भाभी को याद आई पुरानी मोहब्बत”।

यह भी पढ़े-

पत्नी को हनीमून पर कहा था सेकंड हैंड वाइफ, अब देने होंगे 3 करोड़; जानें पूरा मामला

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन