देश के 4 राज्यों में होली और जुमा पर बीते दिन यानी शुक्रवार को हिंसक घटनाएं दर्ज हुईं हैं। इन राज्यों के नाम हैं- बिहार, झारखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल। आइए एक-एक करके चारों राज्यों में हुई घटनाओं के बारे में जानते हैं...
नई दिल्ली। होली और जुमा पर बीते दिन यानी शुक्रवार को 4 राज्यों में हिंसक घटनाएं दर्ज हुईं हैं। इन राज्यों के नाम हैं- बिहार, झारखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल। आइए एक-एक करके चारों राज्यों में हुई घटनाओं के बारे में जानते हैं…
बिहार के मुंगेर में होली के दिन बड़ा बवाल हुआ। यहां ग्रामीणों के हमले में एक एएसआई की मौत हो गई। वहीं, पटना में दो गुटों के बीच होलिका दहन को लेकर विवाद हुआ। यह विवाह बाद में पथराव तक पहुंच गया। उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तक तोड़ दिए। खबर है कि यहां फायरिंग भी हुई है।
झारखंड के गिरिडीह में भी होली के दिन जमकर हंगामा हुआ है। यहां दो गुटों के बीच पथराव हुआ। इसके बाद उपद्रवियों ने कई दुकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया। विवाद किस चीज को लेकर हुआ, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंजाब के लुधियाना में होली के दिन दो समुदायों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और बोतलें चली हैं। इस दौरान झड़प में 10 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए हैं। विशेष समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि नमाज अदा करते वक्त दूसरे समुदाय के लोगों ने उनपर पथराव किया है। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि पहले मस्जिद की तरफ से पत्थरबाजी हुई। इसी दौरान अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया. अमृतसर स्वर्ण मंदिर परिसर के रामदास सराय में एक युवक ने लोहे के पाइप से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दियाय जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पंजाब पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है जिनमें से एक आरोपी की पहचान जुल्फान के रूप में हुई है जो कि यमुनानगर के शादीपुर गांव का रहने वाला है।
होली पर पश्चिम बंगाल में भी हिंसा हुई है। यहां बीजेपी ने आरोप लगाया है कि नंदीग्राम में मूर्तियों को तोड़ा गया है। बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि बरुईपुर, मुर्शिदाबाद और जादवपुर समेत प्रदेश के कई हिस्से में इस तरह की घटनाएं हुई हैं।