नई दिल्ली। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने भद्दे जोक के कारण मुश्किल में फंसे हुए हैं। दरअसल,रणवीर इलाहाबादिया का यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटंट में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। वहां उन्होंने मां-बाप की इंटिमेट लाइफ के बारे शर्मनाक बयान दिया। इसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और बड़े नेता समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को लताड़ लगा रहे हैं। एक वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद अब समय रणवीर के पुराने वीडियोज भी खंगाले जा रहे हैं।
‘आपके दो नहीं चार हैं’
ऐसे में रणवीर इलाहाबादिया और अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जब अक्षय कुमार रणवीर के पॉडकास्ट शो में गए हुए थे। इस दौरान दोनों ने कई चीजों पर बात की। इसी पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने एक्टर से एक आपत्तिजनक सवाल पूछा, जिसे सुनकर खुद अक्षय भी हैरान रह गए।
रणवीर इलाहाबादिया अक्षय कुमार से उनके पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरोन के बारे में बात करते नजर आए। रणवीर ने अक्षय से कहा, ‘मुझे लगता है सर, टेस्टोस्टेरोन का व्यक्तित्व है। टेस्टोस्टेरोन आपकी आवाज से ही निकलता है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपके पास दो नहीं बल्कि चार हैं।’ यह सुनकर टाइगर श्रॉफ भी हंस पड़े। वह भी उस समय पॉडकास्ट में मौजूद थे। इसके बाद अक्षय ने रणवीर इलाहाबादी को जवाब दिया, ‘अच्छी बात है। अभी मैं 6 पर हूं।’
लोग कर रहे कमेंट
इस वीडियो पर यूजर्स के कई रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘अक्षय कुमार के ह्यूमर को कोई नहीं हरा सकता। रणवीर को क्या जवाब दिया है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह जवाब ऐसे बेवकूफी भरे सवाल के लिए एकदम सही उदाहरण है।’ एक और कमेंट है, ‘रणवीर गलत इंसान से पंगा ले रहे हैं। अक्षय की कॉमिक टाइमिंग का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।’
ये भी पढ़ेंः – ये नेता बना भारत का सबसे बेस्ट मुख्यमंत्री, भौकाल ऐसा आस पास भी नहीं फटक पाया कोई सीएम
पुलिस स्टेशन नहीं बल्कि हॉस्पिटल में मिली 22 दिन से लापता पत्नी, पति के देखकर उड़ गए होश!