लखनऊ। यूपी के संभल के सीओ अनुज चौधरी पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने होली पर कानून व्यवस्था को लेकर जो बयान दिया था, उस पर खूब सियासी बयानबाजी हुई। इस बीच अनुज चौधरी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुज, सपा के दिग्गज नेता आजम खान से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
आजम खान, CO अनुज चौधरी संवाद :
आजम- अखिलेश का एहसान याद है?
CO- एहसान कैसा? अर्जुन अवॉर्ड मिला है। किसी एहसान से अर्जुन अवॉर्ड नहीं मिलता।
आज़म- आपकी पर्सनैलिटी अच्छी है।
CO- आपकी भी।
आज़म- हम अपने बड़ो का एहसान मानते हैं।
CO- हमने क्या किया?
आज़म- आपके कारनामे मोबाइल में हैं। pic.twitter.com/3Gb47hliGh— Naval Kant Sinha | नवल कान्त सिन्हा (@navalkant) May 27, 2023
जैसा कि इस वीडियो में आपने देखा, अनुज चौधरी सपा नेता आजम खान से भिड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पिछले साल का है।
आजम खान एक मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे थे। इस दौरान वहां ज्यादा भिड़ जुट गई। इस बीच मुरादाबाद के सीओ सिटी रहे अनुज चौधरी ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ 27 लोग ही अंदर जा सकते हैं। इस पर आजम भड़क गए।
सपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव का अहसान याद है? इसके जवाब में अनुज चौधरी ने कहा कि कैसा अहसान? अर्जुन अवॉर्ड मिला है। अर्जुन अवॉर्ड किसी अहसान से नहीं मिलता है। अनुज चौधरी की बात सुनकर आजम खान चुप हो गए।