Inkhabar logo
Google News
UP News: लखनऊ में स्विट्जरलैंड की तर्ज पर बनेगा गौ तीर्थाटन, इतने करोड़ रुपए का आएगा खर्च

UP News: लखनऊ में स्विट्जरलैंड की तर्ज पर बनेगा गौ तीर्थाटन, इतने करोड़ रुपए का आएगा खर्च

नई दिल्लीः यूपी की राजधानी लखनऊ में स्विट्जरलैंड की तर्ज पर राज्य का पहला गौ तीर्थाटन केंद्र और मनोरथ गौशाला बनाया जाएगा। इसे लखनऊ के उत्तरधौना में बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर लगभग 32.63 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में बुधवार यानी 20 दिसंबर को इसको मंजूरी मिल गई। वहीं गौ तीर्थाटन का निर्माण 9.912 हेक्टेयर में होगा।

नगर आयुक्त ने दी जानकारी

 

नगर आयुक्त डॉ इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि गौ तीर्थाटन सेंटर, मनोरथ गौशाला देश में अपनी तरह की बिल्कुल अलग होगी। हैप्पीकाऊ गौशाला थीम पर इसे बनाया जाएगा ताकि पर्यटक भी आएं। वहीं तीर्थाटान इसमें गायें बंधी या कैदी नहीं बल्कि गले में घंटी बाती घूमती हुई नजर आएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि सीएम योगी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसकी डीपीआऱ तैयार हो गई है। इस तरह का भवन स्विट्जरलैंड में है। लखनऊ में ठीक वैसा ही बनेगा। इस केंद्र में लगभग 2000 गायें रहेंगी।

इस तरीके की सुविधाएं होगी सेंटर में

लखनऊ में बन रहें तीर्थाटन सेंटर में 2000 गायों के रहने की व्यवस्था होगी। वहीं बड़ा पशु चिकित्सालय बनेगा। इसके साथ – साथ गायों का भव्य संग्रहालय होगी। गैलरी भी बनया जाएगा, जहां पर गायों की तस्वीरे होगी। तीर्थाटन पर गौदान स्थल का निर्माण होगा। इसके अलावा कामधेनु का स्टैचू भी बनाया जाएगा। वहीं खाने पीने का ध्यान रखते हुए अन्नपूर्णा भोजनालय बनाया जाएगा। साथ ही तीर्थाटन की देखरेख के लिए ऑफिस भी बनेगा।

Tags

city comissionerCM YogiinkhabaeLucknowSwitzerlandup newsyogi aditya nath
विज्ञापन