यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार, पोस्टर लगाकर सपा ने किया नए समीकरण का ऐलान

उत्तर प्रदेश: 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 2024 के आम चुनाव को लेकर नए सियासी समीकरण बन रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है यूपी +बिहार = गई मोदी सरकार।

पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान

पोस्टर में संदेश लिखा है कि यूपी और बिहार एकजुट होकर 2024 में भाजपा के लोकसभा सदस्यों की संख्या कम कर दें तो केंद्र से भाजपा की सरकार हट जाएगी। पोस्टर सपा कार्यालय के बाहर लगा हैं। सपा नेता आई पी सिंह के अनुसार पूरे प्रदेश में इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।

बिहार में विपक्ष में है बीजेपी

बता दें कि बिहार में जदयू ने बीजेपी का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल के साथ नई पारी की शुरूआत की है। अब बीजेपी बिहार में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। सपा के अनुसार बीजेपी के लिए मिशन 2024 चुनौतीपूर्ण हो गया है।

विपक्ष को कर रहे हैं एकजुट

हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश भर के कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर 2024 के लिए एकजुट होने का संदेश दिया है।

यूपी और बिहार में हैं 120 सीट

यूपी एवं बिहार के लोकसभा की कुल 120 सीटें हैं। बीजेपी ने 2019 के चुनाव में 120 में से 100 से ज्यादा सीटें जीती थी। विपक्ष दोनों प्रदेशों में भाजपा की सीटें कम कर केंद्र की सत्ता से बाहर करने की योजना बना रहा है।

भाजपा को होगा भारी नुकसान!

गौरतलब है कि 2019 में बिहार में बीजेपी ने जदयू के साथ मिलकर चुनाव लोकसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें एनडीए ने 40 में से 39 सीटों पर बढ़त बनाई थी। वर्तमान समय में जदयू भाजपा से अलग हो चुकी है। जिससे बीजेपी को राज्य में बड़ी संख्या में सीटों का नुकसान होना तय माना जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में भी शिवसेना भाजपा से अलग हो चुकी है। ऐसे में 2024 में भाजपा की राह चुनौतीपूर्ण होती दिखाई पड़ रही है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

2024 चुनाव 2024 electionakhilesh nitish poster अखिलेश नीतीश पोस्टरloksabha election लोकसभा चुनावnitish kumar नीतीश कुमारsamajwadi partyअखिलेश यादव akhilesh yadavविपक्षी दल opposition partyविपक्षी नेता opposition leaderसमाजवादी पार्टी samajwadi party
विज्ञापन