September 8, 2024
  • होम
  • UN: केजरीवाल विवाद में संयुक्त राष्ट्र ने कहा-'निष्पक्ष माहौल में हो चुनाव'

UN: केजरीवाल विवाद में संयुक्त राष्ट्र ने कहा-'निष्पक्ष माहौल में हो चुनाव'

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : March 29, 2024, 12:12 pm IST

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जर्मनी और अमेरिका ने अपनी-अपनी टिप्पणी की है, जिसपर भारत अपना विरोध भी जता चुका है। वहीं अब संयुक्त राष्ट्र की तरफ से भी इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटरेस के एक प्रवक्ता ने एक प्रेस ब्रीफिंग में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारत और जिस भी देश में चुनाव होने हैं, वहां के लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए।

भारत में राजनीतिक अशांति पर सवाल

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता महासचिव स्टेफन दुजारिक भारत में एक प्रेस ब्रीफिंग कर रहे थे, जिसमें वह सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे किसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को फ्रीज करने के मुद्दे को देखते हुए होने वाले आम चुनावों से पहले भारत में राजनीतिक अशांति पर सवाल पूछा था।

स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल

दुजारिक ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम भारत या जिस भी देश में चुनाव होने वाले हैं, वहां बस यही उम्मीद करते हैं कि हर किसी के राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित रहें। जिससे हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान कर सके।

यह भी पढ़े-

Narendra Modi Bill Gates: ‘बच्चा आई-AI दोनों बोलता है’, बिल गेट्स से बोले PM Modi

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन