• होम
  • देश-प्रदेश
  • UGC-NET June 2024: डार्क नेट पर बेचा जा रहा था पेपर, CBI ने शुरू की जांच

UGC-NET June 2024: डार्क नेट पर बेचा जा रहा था पेपर, CBI ने शुरू की जांच

UGC-NET June 2024: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी मिली है कि परीक्षा के पेपर को डार्क नेट पर बेचा जा रहा था। इसे लेकर जांच शुरू कर दी गई है। CBI ने कुशीनगर के छात्र निखिल को पूछताछ के लिए बुलाया था। उससे 6 घंटे की पूछताछ के बाद उसे […]

UGC NET Paper being sold on dark net CBI started investigation
inkhbar News
  • June 24, 2024 9:11 pm Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

UGC-NET June 2024: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी मिली है कि परीक्षा के पेपर को डार्क नेट पर बेचा जा रहा था। इसे लेकर जांच शुरू कर दी गई है। CBI ने कुशीनगर के छात्र निखिल को पूछताछ के लिए बुलाया था। उससे 6 घंटे की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन उसे दोबारा बुलाया जा सकता है। डेटा रिट्रीव करने के लिए CFSL की मदद ली जा रही है।

स्कूल में पेपर लीक का बड़ा खुलासा

ओएसिस स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि परीक्षा के पहले जिस बॉक्स को खोलना था, उसमें लगे डिजिटल लॉक ने काम नहीं किया। आमतौर पर 1.15 बजे बीप की आवाज आती है और बॉक्स खुल जाता है, लेकिन उस दिन ऐसा नहीं हुआ। ऑब्जर्वर ने NTA को सूचित किया। NTA ने तकनीकी दिक्कत की वजह से ऐसा होने की बात कही और बॉक्स को कटर से खोलने का निर्देश दिया। इसके बाद कटर से डिजिटल लॉक काटकर प्रश्न पत्र निकाले गए।

CBI ने शुरू की जांच

शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर CBI ने नीट पेपर लीक मामले की जांच शुरू कर दी है। CBI ने IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (अमानत में खयानत) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज की है। CBI ने बिहार पुलिस से उनकी केस की जांच रिपोर्ट भी मांगी है, ताकि अब तक की गई जांच के आधार पर पूरे मामले को समझा जा सके।

 

ये भी पढ़ें: जहरीले कोबरा को शैंपू लगाकर नहलाया, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका