• होम
  • देश-प्रदेश
  • एक ही शख्स से हुई दो जुड़वा बहनों की शादी, जमकर वायरल हुआ वीडियो

एक ही शख्स से हुई दो जुड़वा बहनों की शादी, जमकर वायरल हुआ वीडियो

मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर से शादी का एक अनोखा वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर दो जुड़वा बहनों ने एक ही युवक को अपना हमसफर चुना है। बता दें कि जुड़वा बहनें पिंकी और रिंकी दोनों आईटी इंजीनियर हैं और मुंबई में काम करती हैं। दोनों बहनों का […]

twin sisters got married
inkhbar News
  • December 5, 2022 2:30 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर से शादी का एक अनोखा वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर दो जुड़वा बहनों ने एक ही युवक को अपना हमसफर चुना है। बता दें कि जुड़वा बहनें पिंकी और रिंकी दोनों आईटी इंजीनियर हैं और मुंबई में काम करती हैं। दोनों बहनों का दिल एक साथ अतुल नाम के युवक पर आया था। इन दोनों ने इस युवक से शादी करने का फ़ैसला कर लिया था। ये दोनों बहनें हमेशा से साथ रहना चाहती थी। तभी इनकी ज़िन्दगी में अतुल नाम के युवक की एंट्री हो गई।

जमकर वीडियो हुआ वायरल

बता दे कि, दूल्हा जिसका नाम अतुल मलशीरस है, वह तालुका का रहने वाला है। मुंबई में उसका ट्रैवल एजेंसी का व्यापार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले पिता के निधन के बाद लड़कियां अपनी मां के साथ ही रह रही थी। जब रिंकी और पिंकी की मां बीमार हो गईं जिसके बाद दोनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए अतुल की कार का इस्तेमाल भी किया था। इसी बीच अतुल दोनों जुड़वां बहनो के करीब आ गया था। इस शुक्रवार को दोनों बहनों ने अतुल से शादी कर ली, जिसके बाद इस अनोखी शादी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, बता दें इस अनोखी शादी पर परिजनों की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं मिली है।

पुलिस कर रही है जांच

इस मामले की स्थानीय पुलिस भी तहकीकात कर रही है और यह पता करनी की कोशिश कर रही है कि इस मामले में कितनी सचाई है और कोई ज़ोर जबस्दस्ती तो शादी नहीं कि गई है। अभी परिवार वालों से इस मामले को लेकर कोई सूचना नहीं आई है।