September 8, 2024
  • होम
  • छठवें चरण में दोपहर 1 बजे तक कुल 39.13% वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान

छठवें चरण में दोपहर 1 बजे तक कुल 39.13% वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : May 25, 2024, 2:18 pm IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानी शनिवार को छठे चरण का मतदान है। बता दें कि आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदान सुबह ठीक सात बजे चालू हुआ है और ये शाम छह बजे तक चलेगा। इस फेज राजधानी दिल्ली की 7, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल तथा बिहार की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक लगभग 40% मतदान हुआ है और सबसे ज्यादा बंगाल में वोटिंग हो रही है।

कहां कितना मतदान हुआ?

झारखंड – 42.54 प्रतिशत
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली – 34.37 प्रतिशत
ओडिशा – 35.69 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश – 37.23 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल – 54.80 प्रतिशत
बिहार – 36.48 प्रतिशत
हरियाणा – 36.48 प्रतिशत
जम्मू और कश्मीर – 35.22 प्रतिशत

सोनिया-राहुल ने डाला वोट

इससे पहले राज्यसभा सासंद और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी वोट डालने के लिए पहुंचे. उनके अलावा गांधी परिवार प्रियंका गांधी और उनके दोनों बच्चों- रेहान और मिराया ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया है.

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका बोलीं- राहुल AAP को और केजरीवाल कांग्रेस को वोट दे रहे हैं… ये गर्व की बात

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन