October 18, 2024
Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • छठवें चरण में दोपहर 12 बजे तक कुल 25.76% मतदान, बंगाल में बंपर वोटिंग
छठवें चरण में दोपहर 12 बजे तक कुल 25.76% मतदान, बंगाल में बंपर वोटिंग

छठवें चरण में दोपहर 12 बजे तक कुल 25.76% मतदान, बंगाल में बंपर वोटिंग

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : May 25, 2024, 1:46 pm IST
  • Google News

नई दिल्ली। Lok Sabha Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानी शनिवार को छठे चरण का मतदान है। बता दें कि आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदान सुबह ठीक सात बजे चालू हुआ है और ये शाम छह बजे तक चलेगा। इस फेज राजधानी दिल्ली की 7, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल तथा बिहार की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक 25.76% मतदान हुआ है और सबसे ज्यादा बंगाल में वोटिंग हो रही है।

कहां कितना मतदान हुआ?

बिहार- 23.67%

हरियाणा- 22.09%

जम्मू एवं कश्मीर- 23.11%

झारखंड- 27.80%

एनसीटी दिल्ली- 21.69%

ओडिशा- 21.30%

यूपी- 27.06%

प.बंगाल- 36.88%

सोनिया-राहुल ने डाला वोट

इससे पहले राज्यसभा सासंद और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी वोट डालने के लिए पहुंचे. उनके अलावा गांधी परिवार प्रियंका गांधी और उनके दोनों बच्चों- रेहान और मिराया ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया है.

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका बोलीं- राहुल AAP को और केजरीवाल कांग्रेस को वोट दे रहे हैं… ये गर्व की बात

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन