September 17, 2024
  • होम
  • Top 10 News: आज की 10 बड़ी खबरें, जानें देश दुनिया का पूरा अपडेट

Top 10 News: आज की 10 बड़ी खबरें, जानें देश दुनिया का पूरा अपडेट

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : March 10, 2024, 9:52 am IST

नई दिल्लीः यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें –

राजधानी में अभी बरकरार रहेगी सर्दी, बारिश को लेकर IMD का अपडेट

बीते शनिवार की सुबह राजधानी भर में चली ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा. सुबह हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय के कारण आने वाले दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अन्यथा अगले सप्ताह बुधवार को हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। इस समय 24 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई है. सोमवार से बुधवार तक अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

राम नवमी पर पहली बार पश्चिम बंगाल में रहेगी छुट्टी

पहली बार, पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल को राम नवमी की छुट्टी मनाई जाएगी। यह जानकारी शनिवार को बंगाल सरकार के एक बयान में दी गई। लोकसभा चुनाव से पहले यह अहम घोषणा मानी जा रही है. जहां बंगाल में दुर्गा पूजा, काली पूजा और सरस्वती पूजा को हमेशा प्रमुख त्योहारों के रूप में मनाया जाता है, वहीं हाल के वर्षों में राम नवमी और हनुमान जयंती भी बड़े धूमधाम से मनाई जाने लगी है। जबकि कई अन्य त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश होता है, राम नवमी पर बंगाल में कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होता था।

आज देश भर में किसान रोकेंगे ट्रेन

संयुक्त किसान मोर्चा ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर में ट्रेनों को रोकने की घोषणा की है। ट्रेन रोको आंदोलन को संयुक्त किसान मोर्चा ने भी समर्थन किया है। किसान नेताओं का दावा है कि केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए हजारों टन दालों का आयात कर रही है.

अनुराग कश्यप ने 90 प्रतिशत फिल्मकारों को बताया नारीवादी

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं में से एक हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. निर्देशन के अलावा अनुराग अक्सर अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. हालिया कार्यक्रम में अपनी टिप्पणियों के कारण वो एक बार फिर सुर्खियों में थे. बता दें कि कश्यप ने कार्यक्रम में कहा कि 90 प्रतिशत नारीवादी फिल्म निर्माता धोखेबाज हैं. साथ ही कोलकाता में एक कार्यक्रम में अनुराग कश्यप ने इंडस्ट्री की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से बात की और उन्होंने कहा कि फिल्मकार 2 तरह के होते हैं. कुछ लोग सिर्फ अपनी फिल्मों से पैसा कमाना चाहते हैं, अन्य लोग अवसरवादी होते हैं.

क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का ताज किया अपने नाम

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता की घोषणा हो गई है. प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शनिवार 9 मार्च को भारत के मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ. चेक गणराज्य की पिस्जकोवा को मिस वर्ल्ड 2024 का ताज मिला, उन्होंने 71वीं मिस वर्ल्ड इंडिया प्रतियोगिता जीती और प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप वो मिस वर्ल्ड 2024 बनीं है.

आज PM मोदी का आजमगढ़ दौरा 782 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 मार्च को 34,676.29 करोड़ रुपये की 782 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 11 रेलवे क्षेत्र की परियोजनाएं, 15 सिविल, 8 जल शक्ति परियोजनाएं, 746 आवासीय, शहरी और ग्रामीण परियोजनाएं और 2 स्टेट सेक्टर की परियोजनाएं शामिल हैं। शिलान्याय व लोकार्पण की परियोनजाओं में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 108.06 करोड़ से नवनिर्मित महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय और 31.10 करोड़ रुपये से गाजीपुर (एसएच-0.67) मार्ग के किलोमीटर 60 से महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय यशपालपुर आजमबांध तक फोरलेन सड़क के लोकार्पण के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक की भी परियोजनाएं भी शामिल हैं।

दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट नीचे गिरा बच्चा, बचाव अभियान जारी

देश की राजधानी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में डीजेबी का 20 एमजीडी क्षमता वाला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जिसमे रविवार को एक बच्चा प्लांट के 1.5 फीट व्यास वाले 40 से 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही 5 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया।

‘मिस वर्ल्ड 2024’ आनंद लेने आए ये दिगज्ज सितारें

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता की घोषणा हो गई है. प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शनिवार 9 मार्च को भारत के मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ. चेक गणराज्य की पिस्जकोवा को मिस वर्ल्ड 2024 का ताज मिला, उन्होंने 71वीं मिस वर्ल्ड इंडिया प्रतियोगिता जीती और प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप वो मिस वर्ल्ड 2024 बनीं है. बता दें कि इस कार्यक्रम की मेजबानी लोकप्रिय भारतीय फिल्ममेकर्स करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग कर रहे हैं, और मुंबई की सुपरमॉडल सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

केजरीवाल-भगवंत मान आज कुरुक्षेत्र से करेंगे चुनावी आगाज

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। इसके बाद कुरुक्षेत्र लोकसभा में चुनाव प्रचार का आधिकारिक शुभारंभ होगा।

राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों ने किया हड़ताल का ऐलान

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसो. ने पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाने समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. इस संबंध में आज 10 मार्च से 12 मार्च तक प्रदेश की सभी एजेंसियों को पेट्रोल-डीजल खरीदने और बेचने पर रोक लगा दी गई है। हड़ताल की घोषणा के बाद शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल भरवाने वाले वाहनों की कतारें लग गईं. दो दिवसीय पेट्रोल पंपों की हड़ताल 10 मार्च को सवेरे 6 बजे शुरू होगी जो 12 मार्च सवेरे 6 बजे तक चलेगी।

केशोपुर मंडी के पास बड़ा हादसा, दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट नीचे गिरा बच्चा, बचाव अभियान जारी

 

 

 

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन