आज का मौसम: इन राज्यों में हो सकती है मानसूनी शुरुआत, जानिए अपने प्रदेश का हाल

नई दिल्ली। गर्मी से राहत मिलने के बाद अब ज्यादातर राज्यों में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है। कुछ दिनों के बाद बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश शुरु हो सकती है। इससे पहले कई राज्यों में जमकर बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिली हैं।

यहां आज से होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आज से नॉर्थ ईस्ट इलाकों में तेज बारिश होगी। असम और मेघालय में दो जून से लेकर चार जून तक भारी बारिश की आशंका है। वहीं, मिजोरम और त्रिपुरा में दो जून तक और अरुणाचल प्रदेश में चार जून के बीच में तेज बारिश होगी। इसके अलावा, आज से अगले पांच दिनों तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति रहेगी।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने हुए चक्रवाती क्षेत्रों से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। झारखंड और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इन राज्यों में होगी बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां है हल्की बारिश होने की संभावना

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। उत्तराखंड, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

राजधानी दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जने वाले बादल बनने और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार से अगले पांच दिन तक आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।

पंजाब के तापमान में इजाफा होगा

पंजाब में बुधवार से तापमान में और इजाफा होगा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार बुधवार से मौसम शुष्क हो जाएगा, हालांकि हवा चलती रहेगी।

हिमाचल में मौसम साफ रहेगा

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होगी।

उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

पढ़ें खबर:-

राज्यसभा चुनाव 2022: BJP ने नकवी-अकबर-जफर को नहीं दिया टिकट, संसद में नहीं होगा कोई मुस्लिम चेहरा

Tags

Aaj Ka Mausamaaj kahan hogi barishbihar ka mausamdelhi weather newsHPCommonManIssuemausam ki jankari.nationalNational News national news hindi newsnewsup ka mausamWeather Forecast TodayWeather Update Todayआज का कहां होगी बारिशआज का मौसममौसम की जानकारी
विज्ञापन