• होम
  • देश-प्रदेश
  • आज की पांच बड़ी खबरें: म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप ने मचाई तबाही, दो दिवसीय दौरे पर आज अमित शाह पहुंचेंगे बिहार

आज की पांच बड़ी खबरें: म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप ने मचाई तबाही, दो दिवसीय दौरे पर आज अमित शाह पहुंचेंगे बिहार

शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से भारी तबाही मची है। इस आपदा में अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार यानी आज को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचेंगे। आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का नौवां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। आइए जानते हैं आज की पांच बड़ी खबरें:

Top 5 news today
inkhbar News
  • March 29, 2025 10:17 am Asia/KolkataIST, Updated 3 days ago

नई दिल्ली: म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से 150 लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद भारत ने म्यांमार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर पहुंचेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। उधर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। आइए नजर डालते हैं आज की पांच बड़ी खबरों पर:

1. म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से तबाही

शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से भारी तबाही मची है। इस आपदा में अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। म्यांमार सरकार ने लोगों से राहत और पुनर्वास में सहयोग की अपील की है। वहीं भारत इस त्रासदी में मदद के लिए आगे आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

2. अमित शाह का बिहार दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार यानी आज को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचेंगे। वह शाम 7:45 बजे पटना पहुंचेंगे और सीधे प्रदेश बीजेपी कार्यालय जाकर पार्टी नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरे को बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

3. अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

शनिवार सुबह अफगानिस्तान में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.7 और 4.3 मापी गई। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 4:51 और 5:16 बजे आया, जिससे लोग दहशत में घरों से बाहर निकलने पर मजबूर हो गए। फिलहाल किसी भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

4. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट होगा जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

5. मुंबई और गुजरात के बीच मुकाबला

आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का नौवां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं, ऐसे में अब देखना होगा कि ये मैच कौन जीतता है।

ये भी पढ़ें: अमावस्या पर आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का क्या पड़ेगा प्रभाव