आज भारत की जनता बीजेपी को…मतगणना से पहले क्या बोली बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी भारत में आज लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। देश की जनता का निर्णय सुबह 8 बजे से आना शुरू हो गया है। बता दें कि 542 लोकसभा सीटों पर हुए इस चुनाव में सत्ताधारी NDA गठबंधन और विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि कुछ राज्यों में क्षेत्रीय दल भी मुख्य मुकाबले में हैं। इसी बीच नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज की प्रतिक्रिया सामने आई है।

तीसरी बार फिर से मोदी सरकार – बांसुरी स्वराज

मीडिया से बात करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आज भारत की जनता भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को चुनेगी, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों को चुनेगी। मुझे पता है तीसरी बार फिर मोदी सरकार।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी भारत में आज आम चुनाव के नतीजे आएंगे। देश की जनता का फैसला सुबह 8 बजे से आना शुरू हो जाएगा। बता दें कि 543 सीटों लोकसभा सीटों पर हुए इस चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन NDA और विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखी गई।

Tags

Bansuri SwarajBreaking Election Result 2024Election Counting UpdateIndia Election Result 2024lok sabha election 2024 resultLoksabha Election Result 2024 LiveToday Loksabha Election Result 2024लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 Live Update
विज्ञापन