नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सरकारी बंगले से बाहर जाने का नोटिस मिल चुका है। इसके बाद राहुल गांधी के लिए एक महिला ने बड़ा दिल दिखाया है। आपको बता दें, दिल्ली की एक महिला ने अपने चार मंजिला घर को राहुल गांधी के नाम कर दिया। जी हां, इस महिला का नाम राजकुमारी गुप्ता है। राजकुमारी गुप्ता दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रहती है। अब राजकुमारी ने अपना एक 4 मंजिला घर को राहुल गांधी के नाम कर दिया। राजकुमारी गुप्ता दिल्ली सेवा दल कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाने बाद उन्हें 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने के लिए कहा गया है।
राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि 24 मार्च 2023 को लोकसभा सचिवालय ने 23 मार्च 2023 तक लोकसभा में उनकी सदस्यता रद्द करने का नोटिस जारी किया था। इसलिए, 17 वीं लोकसभा के लिए एक सांसद के तौर पर, वह अब ज़्यादा से ज़्यादा एक महीने के लिए यानी 22 अप्रैल 2023 तक सरकारी आवास 12 तुगलक लेन में रह सकते हैं। नोटिस में कहा गया कि इस सरकारी आवास को 23 अप्रैल 2023 से रद्द किया जाता है। यह बिल्कुल साफ है कि राहुल गांधी को 22 अप्रैल, 2023 तक अपना आधिकारिक आवास छोड़ना होगा।
BREAKING NEWS :
देश में है राहुल गांधी की काफी लोकप्रियता…अपना घर किया राहुल के नाम,,, रजिस्ट्री कर पेपर देने पहुँची कांग्रेस ऑफिस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस ने चलायी थी मुहिम "मेरा घर राहुल गांधी का घर"
इसको लेकर देश के अलग अलग क्षेत्र से लोगो… pic.twitter.com/EVPchKCjKH
— Abhishek Nayan (ABP News) (@Abhisheknayan81) April 1, 2023
आपको बता दें कि 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी थी। गुजरात की एक अदालत द्वारा 2019 के ‘मोदी सरनेम’ मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने और दो साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने यह फैसला किया है।
जानकारी के लिए बता दें, IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भी बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धमकी दी। उन्होंने कहा था कि वो भगोड़ा कहे जाने को लेकर राहुल गांधी को यूके की कोर्ट में ले जाएंगे। इस बीच ललित मोदी की धमकी को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी अब राहुल गांधी को कानूनी कार्रवाई की धमकी देने के लिए विदेश से मदद ले रहे हैं।