Inkhabar logo
Google News
 इस बार सामान्य से अधिक होगी बारिश, फसलों का भी होगा बंपर उत्पादन

 इस बार सामान्य से अधिक होगी बारिश, फसलों का भी होगा बंपर उत्पादन

नई दिल्ली। भारत के वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र में मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि इस बार बंपर कृषि उत्पादन और मुद्रास्फीति धीमी पड़ने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इस मानसून में औसत वर्षा लंबी अवधि के औसत का 103 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। अप्रैल में आईएमडी ने कहा था कि देश में सामान्य बारिश होगी।

भारत में लगातार चौथे साल सामान्य रहा मानसून

महापात्र ने कहा कि मानसून कोर ज़ोन – गुजरात से ओडिशा तक के राज्य जो कृषि के लिए वर्षा पर निर्भर हैं,लंबी अवधि के औसत के 106 प्रतिशत से अधिक सामान्य वर्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। यह लगातार चौथा साल है जब भारत में सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है। इससे पहले, भारत में 2005-08 और 2010-13 में सामान्य मानसून देखा गया था। महापात्र ने कहा कि भारत निकट भविष्य में सामान्य मानसून देख सकता है क्योंकि सामान्य से कम वर्षा का दशक समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि अब हम सामान्य मानसून युग की ओर बढ़ रहे हैं।

आईएमडी की अलोचना पर दिया ये जवाब

केरल में बहुत जल्दी मानसून की शुरुआत की घोषणा के लिए आईएमडी की आलोचना पर, महापात्र ने कहा कि मौसम कार्यालय ने मानसून की शुरुआत और प्रगति की घोषणा करने के लिए एक वैज्ञानिक प्रक्रिया का पालन किया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि केरल के 70 प्रतिशत मौसम केंद्रों ने काफी व्यापक वर्षा की सूचना दी थी और क्षेत्र में तेज पछुआ हवाओं और बादलों के गठन से संबंधित अन्य मापदंडों को पूरा किया गया था। महापात्र ने कहा कि भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र को ठंडा करने वाली मौजूदा ला निया की स्थिति अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद है और यह भारत में मानसून की बारिश के लिए शुभ संकेत है। महापात्र ने कहा कि जून में अधिकतम तापमान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े;

मूसेवाला हत्याकांड: 30 गोलियों से छलनी किया शरीर, DGP ने बताया क्यों घटाई सिंगर की सुरक्षा

Tags

al ninaimdIndia News In Hindilatest india news updatesmansoonmonsoon forecastmrityunjay mahapatrarain
विज्ञापन