PM Modi Speech: लाल किले से इस बार 82 मिनट तक बोले पीएम मोदी, जानिए कब कितनी देर तक किया राष्ट्र को संबोधित

PM Modi Speech:

नई दिल्ली। आज पूरा देश आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर लगातार नौवीं बार तिरंगा फहराया और देशावासियों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने इस बार लाल किले से 82 मिनट तक लोगों को संबोधित किया। ये संबोधन उनका लाल किले से पांचवां सबसे बड़ा भाषण है।

कब कितनी देर तक किया संबोधित

आज से पहले अब तक के प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले से भाषणों का समय देखें तो उनका सबसे लंबा भाषण साल 2016 में था। उस साल पीएम ने देश की जनता को 94 मिनट तक संबोधित किया था। इसके बाद साल 2014 में प्रधानमंत्री ने पहली बार लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्र को संबोधित किया था। उन्होंने करीब 65 मिनट तक राष्ट्र के नाम संबोधन किया था। साल 2015 में पीएम ने 88 मिनट तक भाषण दिया था। इसके बाद 2016 में 94 मिनट और 2017 में 56 मिनट, 2018 में उन्होंने 83 मिनट और 2019 में 92 मिनट तक लाल किले से देशवासियों को संबोधित किया था।

लगातार 9वीं बार फहराया तिरंगा

देश आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लालकिले पर बतौर प्रधानमंत्री लगातार 9वीं बार तिरंगा फहराया है।

गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले पहुंचने पर सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले में अंतर-सेवाओं और पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी आज सुबह सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देशभर में आजादी के जश्न का माहौल

स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देशभर के विभिन्न स्मारकों को भी तिरंगे की रोशनी में सजाया गया है। हर राज्य में शहर से लेकर गांव तक लोग अपने-अपने तरीके से आजादी पर्व का उत्सव मना रहे हैं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

15 august15 अगस्त75 years of india's independence75 वां स्वतंत्रता दिवस भाषण75th independence day75th Independence Day Speech76th independence day76th independence day of indiaAzadi ka Amrit MahotsavFlag Hoisting at Red Fort
विज्ञापन