नई दिल्लीः प्रियंका गांधी सोमवार को संसद में एक बैग लेकर पहुंचीं जिस पर ‘फिलिस्तीन’ लिखा हुआ था। अब उस बैग को लेकर भारत में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। लेकिन प्रियंका गांधी को उसी बैग के लिए पाकिस्तान से तारीफ मिली है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने संसद में ‘फिलिस्तीन’ वाले बैग लेकर जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की तारीफ की है।
फवाद चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट में प्रियंका की तारीफ करते हुए आभार जताया और लिखा, ‘जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? बौनों के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हैं। यह शर्म की बात है कि आज तक किसी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई।’
What else could we expect from a granddaughter of a towering freedom fighter like Jawaharlal Nehru? Priyanka Gandhi has stood tall amidst pigmies, such shame that to date, no Pakistani member of Parliament has demonstrated such courage.#ThankYou pic.twitter.com/vV3jfOXLQq
— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) December 16, 2024
दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए सोमवार को एक हैंडबैग लेकर संसद पहुंचीं, जिस पर “फिलिस्तीन” लिखा हुआ था और तरबूज का चित्र बना हुआ था। उन्होंने कई मौकों पर गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई है और फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। उनके पास जो हैंडबैग था, उस पर अंग्रेजी में “फिलिस्तीन” लिखा हुआ था और फिलिस्तीन से जुड़े कई प्रतीक थे।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रियंका गांधी के इस कदम को “तुष्टीकरण” कहा है। सांसद संबित पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार हमेशा तुष्टिकरण का बैग ढोता है और चुनावों में उनकी हार का कारण तुष्टिकरण का बैग ही है। अनुराग ठाकुर ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि प्रियंका गांधी क्या संदेश देना चाहती हैं। उन्होंने कहा ‘प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर एक शब्द भी नहीं कहा, लेकिन वह फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर फैशन स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं।’
ये भी पढ़ेंः- स्कैमर्स ने राष्ट्रपति को भी नहीं छोड़ा, द्रौपदी मुर्मू की फेसबुक ID बनाकर किया मैसेज…
मुस्लिम फिरोज ने सरेआम नाबालिग छात्राओं का खींचा दुपट्टा, किए गंदे-गंदे कमेंट, अब पुलिस ने…