September 8, 2024
  • होम
  • हिमाचल में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा, इन सीटों में दांव पर है सम्मान

हिमाचल में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा, इन सीटों में दांव पर है सम्मान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। सूबे में सत्ताधारी पार्टी भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी जीतने के सम्पूर्ण प्रयास कर रही है। कुछ सीटों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों दल के सामने बागियों की चुनौती है। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दशकों के दौरान  भाजपा और कांग्रेस सरकारें दिखीं हैं। हिमाचल प्रदेश में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।55 लाख से अधिक मतदाता 68 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने मतों के द्वारा करेंगे।

सिराज सीट

राज्य की प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में सिराज सीट अहम हैं, यहाँ से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से कांग्रेसी नेता चेतराम ठाकुर मैदान में हैं जो जयराम ठाकुर के खिलाफ यहाँ से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महिंदर राणा माकपा के उम्मीदवार हैं।

हरोली सीट

हिमाचल की हरोली सीट से कांग्रेस के विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री अपना पांचवां चुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार मैदान में हैं।

नादौन विधानसभा सीट

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार हिमाचल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के विजय अग्निहोत्री इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को चुनौती देंगे।

डलहौजी सीट

डलहौजी सीट से कांग्रेस नेता एवं हिमाचल की पूर्व मंत्री आशा कुमारी मैदान में हैं वहीं उनकी टक्कर भाजपा नेता डी एस ठाकुर एवं आम पार्टी उम्मीदवार मनीष सरीन से होगी।

दरंग

कौल सिंह ठाकुर अपनी पारम्परिक सीट दरंग से एक बार फिर कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमाएंगे। उनका मुकाबला भाजपा के पूरन चंद ठाकुर एवं आम आदमी पार्टी की नेता सुनीता ठाकुर से होगा।

शिमला ग्रामीण

शिमला ग्रामीण सीट से भाजपा ने रवि मेहता को मैदान में उतारा है, इस सीट पर रवि मेहता का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य के साथ होगा।

शिमला शहरी

शिमला शहरी में कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश जनारथा का मुकाबला भजपा नेता संजय सूद के साथ होना है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता चमन राकेश अजता और माकपा नेता टिकेंद्र सिंह पवार भी इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हम आपको बता दें कि, संजय सूद पिछले तीस सालों से एक बस स्टॉप के पास चाय की दुकान चला रहे थे।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन