नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने देश को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। मौके पर पीएम ने कहा कि जब हम 40 करोड़ थे तब महासत्ता को हराया था। आज तो हम सब 140 करोड़ हैं।

देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय था कि लोग देश के लिए मरने के लिए प्रतिबद्ध थे। आज समय है देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का। अगर देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आज़ादी दिला सकती है तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत बना सकती है।

आजादी के दीवानों को नमन

पीएम मोदी ने इससे पहले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों को नमन करते हैं। ये देश उनका ऋणी है। ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं।

प्रधानमंत्री का लाल किले से 11वां संबोधन; किसानों से लेकर शहीदों तक को पीएम का नमन