September 8, 2024
  • होम
  • Rajasthan Election: राजस्थान की 81 सीटों पर एक भी महिला कैंडिडेट नहीं, कांग्रेस और भाजपा ने इतनी महिलाओं को दिया टिकट

Rajasthan Election: राजस्थान की 81 सीटों पर एक भी महिला कैंडिडेट नहीं, कांग्रेस और भाजपा ने इतनी महिलाओं को दिया टिकट

  • WRITTEN BY: Manisha Singh
  • LAST UPDATED : November 13, 2023, 11:04 pm IST

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में 25 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ कांग्रेस दोबारा से सत्ता में आना चाहती हैं, वहीं भाजपा भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। कछ दिन पहले ही लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक बिल पास हुआ है और हर कोई राजनीति में महिलाओं का नेतृत्व बढ़ाने की बात कर रहा है। इस बीच आइए जानते हैं राजस्थान में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने महिलाओं को कितना महत्व दिया है।

कांग्रेस और भाजपा ने कम महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में 200 सीटों के लिए कुल 1875 प्रत्याशी उतारे गए हैं, जिसमें से 1692 पुरुष हैं और 183 महिला प्रत्याशी हैं। महिला सशक्तिकरण की बातें करने वाले दोनों बड़ी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को बहुत कम टिकट दिया है। कांग्रेस ने 28 महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने 20 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इसके अलावा प्रदेश में 81 विधानसभा सीटें ऐसी है, जहां पर एक भी महिला प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रही है।

यह भी पढ़ें: 9 बार लोकसभा सांसद रहे CPI (M) के वर‍िष्‍ठ नेता बासुदेब आचार्य का न‍िधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

इसके पहले 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 189 महिलाओं को बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा गया था। इसमे से 24 महिलाओं ने चुनाव जीता था।

78 छोटी पार्टियां भी लड़ रही चुनाव

कांग्रेस और भाजपा के अलावा राजस्थान (Rajasthan) में 78 छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं। बात करें प्रत्याशियों कि तो इनमें बसपा ने 185, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 78, आम आदमी पार्टी ने 86, भारत आदिवासी पार्टी ने 27, आजाद समाज पार्टी ने 46, राइट टू रिकॉल पार्टी ने 27, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी ने 21, जन नायक जनता पार्टी ने 20, भारतीय ट्राइबल पार्टी ने 18, बहुजन मुक्ति मोर्चा ने 18, माकपा ने 17 और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 10 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। अन्य 66 पार्टियों ने एक से तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन