• होम
  • देश-प्रदेश
  • देश के इन राज्यों में है बारिश की संभावना, देखें ताजा अपडेट

देश के इन राज्यों में है बारिश की संभावना, देखें ताजा अपडेट

नई दिल्ली। इस वक्त देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। लोग आस लगाए बैठे हैं कब बारिश हो और इस कड़कड़ाती धूप से राहत मिल सके। वहीं देश में कुछ ऐसे राज्य भी है जहां बारिश के आसार हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं वो राज्य.. यहां है बारिश […]

  • June 9, 2022 12:55 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

नई दिल्ली। इस वक्त देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। लोग आस लगाए बैठे हैं कब बारिश हो और इस कड़कड़ाती धूप से राहत मिल सके। वहीं देश में कुछ ऐसे राज्य भी है जहां बारिश के आसार हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं वो राज्य..

यहां है बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार, मॉनसून के पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय रहने और दक्षिण प्रायद्वीप पर कमजोर रहने की संभावना है। सिक्किम, देश के उत्तरपूर्वी हिस्से और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट भारी बारिश की संभावना है। केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु, बिहार के पूर्वी और पूर्वोत्तर भागों, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप और तेलंगाना के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि गुजरात के पूर्वी हिस्सों, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

इन राज्यों में बदलेगा जल्द बदलेगा मौसम

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने वाला है। 11 जून से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे। छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े-

क्यों मुस्लिम देशों की आपत्ति पर भारत को तुरंत लेना पड़ा एक्शन, जानिए 5 बड़े कारण