• होम
  • देश-प्रदेश
  • 2025 के पहले दिन ही इतनी बढ़ जाएगी दुनिया की आबादी, भारत का हाल जानकर चौंक जाएंगे

2025 के पहले दिन ही इतनी बढ़ जाएगी दुनिया की आबादी, भारत का हाल जानकर चौंक जाएंगे

आपको बता दें कि भारत पहले ही जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़कर नंबर वन बन गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे की वजह उच्च जन्म दर है। 2025 में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 0.9% रहेगी। इसे के साथ 2025 में भारत की जनसंख्या 146 करोड़ होने की उम्मीद है।

World population 2025
inkhbar News
  • December 31, 2024 8:17 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली: साल 2025 शुरू होने में कुछ ही पल बचे हैं।  इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जो बताती है कि नए साल पर दुनिया की आबादी कितनी होगी। दरअसल, इस साल पूरी दुनिया में 7.1 करोड़ लोगों की आबादी बढ़ी, वहीं नए साल के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में प्रति सेकंड 4.2 जन्म और 2.0 मौतें होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन दुनिया की आबादी करीब 8.09 अरब होगी।

पिछले सालों से तुलना

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 के मुकाबले साल 2024 में आबादी कम बढ़ी है। साल 2023 में दुनिया की आबादी में 7.5 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। दूसरी तरफ, अमेरिका की बात करें तो रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल आबादी में 26 लाख की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी 2025 के दौरान अमेरिका में हर नौ सेकंड में एक जन्म और हर 9.4 सेकंड में एक मौत होने की उम्मीद है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के कारण अमेरिका की आबादी में हर 23.2 सेकंड में एक व्यक्ति की वृद्धि होगी। अगर जन्म, मृत्यु और प्रवासियों की संख्या को मिला दिया जाए तो अमेरिका की आबादी में हर 21.2 सेकंड में एक व्यक्ति जुड़ जाएगा।

भारत का हाल

आपको बता दें कि भारत पहले ही जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़कर नंबर वन बन गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे की वजह उच्च जन्म दर है। 2025 में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 0.9% रहेगी। इसे के साथ 2025 में भारत की जनसंख्या 146 करोड़ होने की उम्मीद है। अप्रैल 2023 में संयुक्त राष्ट्र की सामाजिक-आर्थिक एजेंसी यूएनडीईएसए के अनुसार, भारत में 2035 तक उत्पादकता बढ़ जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि गैर-कामकाजी आबादी (15 वर्ष से कम और 64 वर्ष से अधिक) की कामकाजी आबादी (15 से 64 वर्ष) पर निर्भरता अगले 11 वर्षों तक कम होती रहने की उम्मीद है।

Also Read- साल के आखिरी दिन भी रहेगी कड़ाके की ठंड, जानिए आज का वेदर अपडेट

पाकिस्तान को खत्म करके ही मानेगा तालिबान! iTV सर्वे में पड़ोसी देश को लेकर बड़ा…