• होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली NCR में लगातार बढ़ रहा तापमान, लोगों ने निकाले गर्मियों के कपड़े, जानें आपके राज्य का मौसम

दिल्ली NCR में लगातार बढ़ रहा तापमान, लोगों ने निकाले गर्मियों के कपड़े, जानें आपके राज्य का मौसम

देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है।

Delhi Weather, IMD
  • February 13, 2025 8:05 am Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का एहसास तेज होगा। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है, जबकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है।

दिल्ली NCR का तापमान

राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। दिन में तेज धूप के साथ 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कोहरा और तेज हवाएं

उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। 15 और 16 फरवरी को सुबह और रात के वक्त कुछ इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। बिहार में पछुआ हवाओं के चलते ठंडक बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय कोहरा पड़ सकता है।

राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो औसत से 2 से 7 डिग्री अधिक है। 16 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है और गर्मी का असर महसूस होने लगा है। जिसके चलते लोगों ने गर्मियों के कपड़ें भी निकालना शुरू कर दिए हैं

हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलाव देखने को मिल सकता है। 18 फरवरी को राज्य में हल्की बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। श्रीनगर समेत कुछ इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Chhaava: रिलीज से पहले बिके 2 लाख टिकट्स, उधर विक्की कौशल ने कर दी बीवी कटरीना की तारीफ!