September 8, 2024
  • होम
  • Swami prashad: गिरिराज सिंह का स्वामी प्रसाद मौर्या को जवाब, मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लो अगर…

Swami prashad: गिरिराज सिंह का स्वामी प्रसाद मौर्या को जवाब, मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लो अगर…

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : December 26, 2023, 4:34 pm IST

नई दिल्लीः सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का विवादों से पुराना नाता है। खासकर पिछले कुछ महीनों से वो लगातार हिन्दू धर्म के बारें में विवादित बयान दे रहे हैं। अब उन्होंने बीते सोमवार यानी 25 दिसंबर को फिर से हिन्दू धर्म को लेकर विवादित बयान दे दिए हैं। जिसके बाद राजनीति पारा गरमा गया। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि हिन्दू धर्म नहीं धोखा है। उनके इस बयान के बाद बीजेपी सांसद और फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्या को जवाब दिया है।

क्यो बोले गिरिरज सिंह

स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग हिन्दू धर्म को गाली देते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लो। क्योंकि हिंदू धर्म और सिख ही भारत के स्वाभिमान का प्रतीक है। भारत का अभिप्राय है। आगे उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन घमंडिया गठबंधन है। उन्होंने कहा कि कभी अखिलेश यादव, कभी नीतीश कुमार, कभी लालू यादव हिन्दू धर्म के खिलाफ बुलवाते है। यह सभी लोग हिन्दू धर्म को गाली देने का काम करते है।

स्वामी प्रसाद का विवादित बयान

सपा नेता ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि हिंदू एक धोखा है। वेसै भी 1995 में उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, यह जीवन जीने की एक शैली है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी दो बार कहा है कि चुके हैं कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन