Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण को 'आदित्य एल1' सैटेलाइट नहीं कर पाएगा कैद, जानें इसके पीछे का कारण

Surya Grahan 2024: आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। 54 सालों के बाद यह सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे 25 मिनट तक लगा रहेगा। आज का सूर्य ग्रहण पूर्ण होगा, इसके चलते जब यह अपने चरम पर होगा तो 7 मिनट के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जायेगा। लेकिन क्या आपको पता है कि इस खगोलीय घटना को भारत का सैटेलाइट ‘आदित्य एल1’ कैद नहीं कर पाएगा। आइये इसके पीछे की वजह को जानते हैं।

इस वजह से ग्रहण नहीं देखा पाएगा आदित्य एल1

भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने में लगी हुई है। लेकिन इसके बाद भी यह पूर्ण ग्रहण को नहीं देख पाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि आदित्य एल1 ऐसे जगह पर रखा गया है जहां से वो 24 घंटे सूर्य को देख सके और भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ऐसे स्थान को चुना है, जिससे ग्रहण के समय में सैटेलाइट का दृश्य कभी अवरुद्ध न हो। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने इसे लेकर बताया कि आदित्य एल1 सूर्यग्रहण नहीं देख पाएगा क्योंकि यह अंतरिक्ष यान के पीछे लैग्रेंज प्वाइंट 1 यानी एल1 बिंदु पर है। यह पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर है, इस कारण पृथ्वी पर दिखाई देने वाले सूर्य ग्रहण का उस स्थान पर ज्यादा असर नहीं देखने को मिलेगा।

इन जगहों पर ग्रहण

बता दें कि इस बार का सूर्य ग्रहण अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, पश्चिमी यूरोप, कनाडा, मध्य अमेरिका, उत्तरी अमेरिका , इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, दक्षिण अमेरिका और आयरलैंड में दिखेगा। यह भारत में नजर नहीं आएगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा जो देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।

 

Also Read- Surya Grahan 2024: 54 साल बाद लगने वाला आज का सूर्य ग्रहण है बेहद ख़ास, जानें कैसे हो सकते हैं आज जन्में बच्चे

 

 

Tags

solar eclipseSurya Grahansurya grahan 2024आदित्य-एल1
विज्ञापन