पहला सूर्य ग्रहण: जानिए कहां-कहां दिखाई दिया इस साल का पहला सूर्य ग्रहण

नई दिल्ली: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है. भारतीय समय के मुताबिक सूर्य ग्रहण देर रात 12:15 पर शुरू हुआ और तड़के सुबह 4:07:5 सेकंड तक प्रभावी रहेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होने के कारण है भारत में दिखाई नहीं दिया साथ ही यह सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के भागों प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई दिया। सूर्य ग्रहण हमेशा एक स्थान से शुरू होता है और पृथ्वी के घूमने के कारण दूसरे स्थान पर समाप्त होता है.

साल 2022 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। इन चार ग्रहण में दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण है. 30 अप्रैल को आंशिक सूर्य ग्रहण लगने के बाद 16 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा और इसे भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि इस चंद्र ग्रहण को पश्चिमी देशों में देखा जा सकता है और यह सुबह 7:02 से 12:20 तक दिखेगा।

25 अक्टूबर को लाएगा दूसरा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा और इसे भी आंशिक सूर्य ग्रहण माना जा रहा है. ये भी भारत में नजर नहीं आएगा। सूर्यग्रहण शाम 4:29:10 सेकेंड पर शुरू होगा और 5:24:1 सेकंड तक दिखेगा। यह सूर्यग्रहण दक्षिण पश्चिम एशिया अफ्रीका यूरोप और अटलांटिक में देखा जा सकेगा। वहीं साल 2022 का दूसरा सूर्यग्रहण 8 नवंबर को लगेगा और इसे भी एक पूर्व चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1:32 लेकर शाम 7:27 तक दिखेगा। इसका प्रभाव भारत समेत दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, उत्तरी अमेरिका, एशिया, दक्षिण-पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।

क्या है वैज्ञानिक महत्व

वैज्ञानिक रूप से कोई भी ग्रहण एक खगोलीय घटना है. दरअसल पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है और चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करती है. परिक्रमा करते समय एक समय ऐसा आता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा तीनो एक सीध में होते हैं. जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य एक सीध में होते है तो चंद्रमा पर सूर्य की रोशनी नहीं आ पाती और इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है. वही जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आता है तो पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं आ पाती, इसे सूर्य ग्रहण को एक अशुभ घटना के तौर पर भी देखा जाता है।

यह भी पढ़े:

गुरुग्राम के मानेसर में भीषण आग, मौके पर दमकल की 35 गाड़ियां

Tags

solar eclipseSurya GrahanSurya Grahan 2022surya grahan timingसूर्य ग्रहणसूर्य ग्रहण 2022सूर्य ग्रहण का समय
विज्ञापन