350 KM प्रति घंटे की रफ्तार वाला तूफान मचाएगा तबाही, देश में भारी बारिश का खतरा – IMD का अलर्ट

नई दिल्ली: देश से मानसून जाने की तैयारी में है, लेकिन उत्तर पूर्व में बंगाल की खाड़ी में एक बड़ा चक्रवाती तूफान ‘यागी’ दस्तक दे चुका है। चीन में तबाही मचाने के बाद, 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला ये तूफान अब भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर अब देश के कई राज्यों में दिखने लगा है।

तूफान का असर – तेज हवाएं और भारी बारिश की चेतावनी

तूफान ‘यागी’ के कारण बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बन गया है, जिससे हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले 4 दिनों तक देश के कई राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

यह तूफान फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय है और जल्द ही झारखंड और अन्य राज्यों की ओर बढ़ सकता है।

An animation picture of Doppler Radar at Kolkata from 1200-1450 IST of today, 15.09.2024 shows spiraling convective clouds associated with the deep depression, which currently lies about 90 km west-northwest of Kolkata, West Bengal. Satellite animation (visible imagery) from… pic.twitter.com/6nJqRhadWR

— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 15, 2024

दिल्ली का मौसम: हल्की धूप, बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली में सितंबर के शुरुआती 12 दिनों में रोज बारिश हुई। हालांकि अब मौसम साफ है और अच्छी धूप खिली हुई है। आज दिल्ली-NCR में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 18 और 19 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 20 और 21 सितंबर के बीच मौसम फिर से शुष्क रहेगा। इसके बाद ठंड धीरे-धीरे असर दिखा सकती है।

DD over Gangetic West Bengal moved slowly northwestward near latitude 22.9 N and longitude 87.1 E about 50 km south of Bankura (West Bengal), 90 km east of Jamshedpur (Jharkhand) and 190 km east-southeast of Ranchi (Jharkhand). To move slowly west-northwestwards across Gangetic… pic.twitter.com/xbQwkZWitv

— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 15, 2024

देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल

1. बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: इन राज्यों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

2. उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा: इन राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।

3. हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश: यहां मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में तो चार नदियां उफान पर हैं और 200 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

4. उत्तराखंड: यहां के चार जिलों में रेड अलर्ट जारी है। बद्रीनाथ हाईवे समेत कई रास्ते बंद हो चुके हैं।

देशभर में बारिश का सिलसिला 21 सितंबर तक

मौसम विभाग ने बताया है कि देशभर में 21 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई जगहों पर भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

ये भी पढ़ें:PM मोदी को जन्मदिन पर मुस्लिम देंगे बड़ा तोहफा! 7400 मौलानाओं का महाप्लान तैयार

ये भी पढ़ें:कश्मीर में घरवापसी के लिए जुटे हजारों मुस्लिम! हाथ जोड़कर बोले- हमें सनातनी बनना है

Tags

Cyclone Alertcyclone trackerhindi newsIMD AlertIMD weather forecastinkhabarmonsoonTyphoon Yagiweather alertWeather Report
विज्ञापन