Stock Market Crash:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ डोज से दुनियाभर के बाजारों पर गहरा असर दिख रहा है। सोमवार को एशियाई शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया समेत कई देशों के बाजार में 5-10% तक की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं डर के मुताबिक भारत का शेयर मार्केट भी क्रैश हो गया है। सोमवार को खुलते ही भारतीय शेयर बाजार के इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 3000 अंकों की गिरावट से खुला है।

Reliance से Tata तक हाहाकार

BSE Sensex 75,364.69 से फिसलकर 71,449 के लेवल पर खुला है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1000 अंक की गिरावट से 21758 पर खुला है। Reliance से Tata तक के शेयर क्रैश हो गए हैं। 30 बड़ी कंपनियों के शेयर बुरी तरह टूट चुके हैं। Tata Steel के Share में 10.43 फीसदी गिरावट आई है। Tata Motors Share 8.29%, Reliance Share 4.55%, Infosys Share 7.01%, Tech Mahindra Share 6.85% फिसलकर कारोबार कर रहा है। भारतीय शेयर बाजार में यह 5 साल की सबसे बड़ी गिरावट है। निवेशकों के 18 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं।

अरबों-खरबों की पूंजी स्वाहा

जापान के निक्केई में बाजार खुलते ही 225 अंकों की गिरावट देखी गई। एक घंटे में 7.1 फीसदी की गिरावट के साथ 31,375.71 पर है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी और गिरावट देखी जा सकती है। ट्रंप के फैसले से दुनियाभर के शेयर बाजार लहूलुहान हुए पड़े हैं। शेयर में निवेश करने वालों की अरबों-खरबों की पूंजी स्वाहा हो रही। हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। शुक्रवार को अमेरिका का नैस्डैक 6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। एक्सपर्ट जिम क्रेमर का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से बाजार में 1987 के बाद सबसे बड़ी गिरावट आ सकती है।

 

ट्रंप के टैरिफ डोज से ग्लोबल बाजार में भयंकर भूकंप, इन देशों के शेयर बाजारों में आई तबाही, भारत का मंडे ब्लैक

आसमान से दुश्मनों पर कहर बरपाएगा भारत! सियाचिन और लद्दाख में उतारने जा रही 156 लड़ाकू हेलीकॉप्टर्स की फौज, चीन-पाक में हड़कंप