Star Campaigner: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत कई मंत्री शामिल

नई दिल्लीः अरुणाचल प्रदेश के लिए भाजपा की स्टार कैंपेनरों की सूची में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, पीयूष गोयल और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा को शामिल किया गया है। अरुणाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तार तारक ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को दो लोकसभा सीटों और 60 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक साथ चुनाव होगा।

अमित शाह की रैली संभव

भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तार तारक ने कहा कि अमित शाह छह अप्रैल को पश्चिम सियांग जिले के आलो में एक चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं। तारक ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रैली की तारीख को लेकर फैसला किया जाएगा। वहीं अब तक पार्टी ने राज्य में प्रचार के लिए पांच केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के नामों को मंजूरी दे दी है।

कई केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के लिए प्रचार करने वाले अन्य केंद्रीय मंत्रियों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और असम के आवास एवं शहरी मामलों और सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल भी राज्य में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन और पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्मा अलोंग भी पार्टी के स्टार प्रचारक लिस्ट में हैं।

Tags

Amit Shaharunachal pradeshbjpinkhabarloksabaha electionPM modi
विज्ञापन