नई दिल्ली। भारत के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 को निधन हो गया। भारत के 13वें प्रधानमंत्री ने 92 साल की उम्र में दिल्ली में आखिरी सांस ली।मनमोहन सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़कर गए हैं। उनके निधन के बाद उनसे जुड़ी हुई कई कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानिए क्या है वीडियो में

मनमोहन सिंह के निधन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि पूर्व पीएम एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं। उसी समय सोनिया गांधी आती हैं। सोनिया के आने के बाद एसपीजी उन्हें उठने की कहती है और उस कुर्सी पर सोनिया बैठ जाती हैं। इस वीडियो को उस समय में यह कहकर प्रचारित किया गया कि सोनिया गांधी से अपनी कुर्सी से मनमोहन सिंह को उठा दिया था। हालांकि इसकी सच्चाई ये है कि मनमोहन सिंह जिस कुर्सी पर बैठे थे वो सोनिया गांधी की थी।

नहीं करना चाहिए ऐसा

साल 2011 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पर यूपीए की बैठक हो रही थी। इसमें मनमोहन सिंह गलती से सोनिया गांधी के सीट पर बैठ गए। इसके बाद सोनिया आती हैं तो एसपीजी के कहने पर मनमोहन सिंह वहाँ से उठ जाते हैं और दूसरी जगह जाकर बैठते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अगर मनमोहन सिंह सोनिया की कुर्सी पर ही बैठ गए थे तो उन्हें उठाना नहीं चाहिए था। कुछ लोग सोनिया गांधी को घमंडी तक कह रहे हैं।

 

सफेद शूट और ऊंची हील वाली लड़की को देखते ही दिल दे बैठे थे PM, इश्क़ में कर दी थी हद पार

भरी मीटिंग में भयंकर नाराज़ हो गए मनमोहन सिंह, इज़्ज़त की बात आई तो सोनिया की बात मानने से कर दिया इंकार